देश

राहुल गांधी और ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, देशभर में दिखा गम और गुस्सा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को दुख और आक्रोश से भर दिया है. इस निर्मम हमले में 26 मासूम नागरिकों की जान चली गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. हमले के बाद से ही देशभर में इसकी तीव्र निंदा हो रही है और लोगों ने शांति और एकजुटता का संदेश देने के लिए जगह-जगह कैंडल मार्च निकाले हैं.

दिल्ली में कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कैंडल मार्च में भाग लिया. कांग्रेस ने इस दौरान अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि “पहलगाम में हुआ यह आतंकी हमला मानवता के खिलाफ सबसे जघन्य अपराध है. इसकी कोई माफी नहीं हो सकती.”

राज्यों में भी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

बिहार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि यह हमला भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे को तोड़ने की कोशिश है, जिसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा.

तेलंगाना में मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने भी कैंडल मार्च का नेतृत्व किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मार्च में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी मौजूद रहे और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई.

गोवा और असम में दिखा एकजुटता का संदेश

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष अमित पाटकर के नेतृत्व में कैंडल लाइट मार्च निकाला. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमेशा देश के साथ खड़ी रहेगी.

इसी तरह असम में भी जोरहाट शहर में कैंडल मार्च का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई और विधायक भास्कर ज्योति बरुआ शामिल हुए. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प दोहराया.


ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में बड़ा फैसला- ‘पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगा’


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

38 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago