भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को वेटिकन सिटी में दिवंगत पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की. वह पोप के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए वेटिकन पहुंची थीं. राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर बेसिलिका में पोप फ्रांसिस को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.”
शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति मुर्मू, केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू के साथ वेटिकन सिटी पहुंचीं. उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूजा भी मौजूद थे. पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू भारत सरकार और देशवासियों की ओर से शोक व्यक्त करेंगी और पोप के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. वह 26 अप्रैल को सेंट पीटर स्क्वायर में आयोजित होने वाले सामूहिक अंतिम मास में शामिल होंगी, जिसमें कई वैश्विक नेता और गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे.
वेटिकन के अनुसार, पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में 130 से अधिक विदेशी प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे, जिनमें 50 राष्ट्राध्यक्ष और 10 शाही परिवारों के सदस्य शामिल हैं. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटेन के प्रिंस विलियम, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, स्पेन के राजा फेलिप छठे और रानी लेटिजिया, और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा जैसे नेता शामिल हैं.
पोप फ्रांसिस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, “पोप फ्रांसिस के निधन से बहुत दुख हुआ. इस शोक की घड़ी में मैं वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. पोप फ्रांसिस को उनकी करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने अपना जीवन ईसा मसीह के आदर्शों को समर्पित किया और गरीबों व पीड़ितों की सेवा की. वह भारतवासियों के प्रति अपने स्नेह के लिए भी हमेशा याद रहेंगे.”
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “मेरी उनसे हुई मुलाकातें मुझे हमेशा प्रेरित करती रहेंगी. उनकी आत्मा को ईश्वर के चरणों में शांति मिले.”
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…