देश

पीएम मोदी पर नीतीश कुमार ने कसा था तंज, अब अश्विनी चौबे ने किया पलटवार, बोले- बिहार के सीएम को काम नहीं संन्यास लेने की जरूरत

Bihar Politics: बिहार में एनडीए से अलग होने के बाद राजद के साथ मिलकर जबसे जेडीयू ने सरकार बनाई है, दोनों खेमों की तरफ से बयानबाजी हो रही है. दूसरी तरफ, उपेंद्र कुशवाहा ने भी बिहार के सीएम नीतीश कुमार का साथ छोड़ दिया. लोकसभा चुनावों से पहले यह महागठबंधन के लिए झटका माना जा रहा है. वहीं हाल ही में सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बयान दिया था. इस पर अब केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पलटवार किया है.

बक्सर के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री बिहार के सीएम पर जमकर बरसे. उन्होंने सीएम नीतीश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कौन भगोड़ा है और कौन पलटू राम है, यह देश देख रहा है. अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि वे (नीतीश कुमार) तो हमेशा पलटते रहतें हैं ,वे पलटू राम हैं ही.

ये भी पढ़ें: West Bengal: हावड़ा में नमाज के समय फिर पथराव, उपद्रवियों ने फेंके पत्थर, CM ममता बोलीं- ‘हिंसा के पीछे हिंदू नहीं, बीजेपी है’

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा और सम्राट चौधरी पर बयान देते हुए कहा था कि कभी इस पार्टी-कभी उस पार्टी में रहने वाले लोग आज कहां हैं, सब देख रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमलोग काम करते हैं प्रचार नहीं करते. उन्होंने इशारों-इशारों में पीएम मोदी पर निशाना साधा था. नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि यहां कोई काम नहीं हो रहा है, केवल प्रचार हो रहा है. आजकल लोग अपनी ही तारीफ कर रहे हैं. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि उस वक्त कितना बढ़िया था. हिंदू-मुस्लिम दोनों पक्ष के लोग साथ रहते थे, हम भी उनके साथ थे.

नीतीश कुमार को जमकर घेरा

वहीं पीएम मोदी को लेकर दिए बयान पर अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पीएम का नाम ही काम है ,उनसे किसी की बराबरी की बात हो ही नहीं सकती. केंद्रीय मंत्री ने यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार को अब काम करने की नहीं संन्यास लेने की जरूरत है. उनका भविष्य अंधकारमय हो चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

14 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago