खेल

PAK vs IND: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा बयान, BCCI के इशारों पर चलता है ICC

Pakistan vs India: एशिया कप 2023 की मेज़बानी को लेकर चल रहे विवाद के बीच रोज नई खबरें सामने आ रही है. बीसीसीआई और पीसीबी आमने-सामने हैं, और भारत-पाकिस्तान के बीच खींचतान जारी है. मगर इस बीच सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद सुर्खियां बटोर रहे हैं. दरअसल, पाकिस्तानी मशहूर यूट्यूबर नादिर अली के पॉडकास्ट शो में सरफराज अहमद ने कई मुद्दो पर अपनी बात रखी है.

पाकिस्तान क्रिकेटर ने माना, इंडियन क्रिकेटर हैं सबसे अच्छे दोस्त!

नादिर अली ने जब सरफराज अहमद से भारतीय टीम और पाकिस्तानी टीम के आपसी रिश्ते की बात की तो उन्होंने 2008 का वो किस्सा याद किया जब भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई थी. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी अच्छे रिश्ते थे और वो एक दूसरे के साथ बैठकर बिरयानी, कोरमा और बीफ खाते थे. उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान टीम के सबसे अच्छे दोस्त भारतीय टीम है.

ये भी पढ़ें: UP News: बुलंदशहर के काली नदी के पास जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत, मौके पर आलाधिकारी

सरफराज ने कहा-‘ BCCI के इशारों पर चलता है ICC’

एशिया कप के मुद्दे पर बात जब बात उठी तो सरफराज ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद एत तरीके से बीसीसीआई के ईशारों पर चलती है क्योंकि आईसीसी के कई बड़े इवेंट में आधे से ज्यादा स्पॉन्सर बीसीसीआई और भारत के होते हैं.

‘इंडियन टीम को पाकिस्तान भेज दो पीएम से ज्यादा सिक्योरिटी देंगे…’

भारत ने पाकिस्तान में एशिया कप ना खेलने का फैसला लिया है. इसके पीछे बीसीसीआई ने पाकिस्तान से भारत के खराब संबंध और भारतीय खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला दिया है. पाकिस्तान और पीसीबी की तरफ से बार-बार यही बयान आ रहे हैं कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान आती है तो उनकी सुरक्षा सबसे अहम होगी.

इस वायरल वीडियो में भी नादिर अली और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान को कहते सुना जा सकता है कि,  ‘इंडियन टीम को पाकिस्तान भेज दो पाकिस्तानी पीएम से ज्यादा सिक्योरिटी उन्हें देंगे…’ . बता दें इस साल सितंबर में एशिया कप की मेज़बानी पाकिस्तान को करनी है. हालांकि इस पर दोनों देशों के मुद्दो को ध्यान में रखकर अंतिम फैसला आना बाकी है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago