देश

अश्विनी चौबे ने विपक्षी गठबंधन को बताया लुटेरों का ‘स्पेशल 26’, बोले- ‘INDIA’ नहीं ये ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ है

Opposition Parties Meeting: सभी राजनीतिक दलों द्वारा मिशन 2024 को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. बीजेपी को चुनौती देने के लिए तमाम विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं. इसको लेकर बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हुई और इस दौरान एनडीए से मुकाबले के लिए विपक्ष की तरफ से गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) सामने आया है. ऐसे में भाजपा नेताओं द्वारा बेंगलुरु बैठक पर जमकर चुटकी ली जा रही है.

देश में 2024 के लिए बिछती इस बिसात पर एनडीए ने जहां 38 दलों को अपने पाले में करने का दावा किया है. वहीं विपक्षी गठबंधन में 26 दल एक मंच पर आए हैं. बेंगलुरु में हुए विपक्षी दलों की बैठक पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जमकर निशाना साधा. विपक्ष के गठबंधन के ‘इंडिया’ नाम रखने पर पत्रकारों से बात करते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि यह ‘इंडिया नहीं ईस्ट इंडिया कंपनी’ है. इसमें शामिल लोगों राज्य लूटा है तो किसी ने देश को लूटा है. यह भ्रष्टाचारियों की जमात है. देश की जनता इनको कभी स्वीकार नहीं करेगी.

वरिष्ठ भाजपा नेता ने एक हिंदी फिल्म से विपक्ष की तुलना करते हुए कहा, “यह गठबंधन लुटेरों का ‘स्पेशल 26’ है. अश्विनी चौबे ने कहा कि एक फिल्म आई थी ‘स्पेशल 26’. सारे भ्रष्टाचारियों की एक फिल्म बनी थी. ये लोग 26 दल मिलकर उसी फिल्म को दोहरा रहे हैं और जैसे अंग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कंपनी बनाकर भारत को लूटा था, वैसे ही लुटेरे भ्रष्टाचारी और इन जातिवादी लोगों ने अंग्रेजों की तरह ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ बनाकर भारत की जनता को ठगने के लिए महाठगबंधन का नाम बदल रहे हैं.”

ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह इनको भी भागना होगा- बीजेपी नेता

बीजेपी नेता ने कहा, “सांप भी केंचुली बदलते रहता है, सांप बड़ा ही विषैला होता है. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत को लूटा और ये लोग अपना नाम बदलकर ‘इंडिया’ कर लें या कुछ और… इन लुटेरे को जनता कभी माफ नहीं करेगी. ये सारे लुटेरे हैं, अपना चेहरा बदल-बदलकर आ रहे हैं. यूपीए में क्या-क्या घोर अन्याय हुआ? कांग्रेस ने क्या किया? तमाम दल के जो लोग हैं, उन्होंने कैसे-कैसे अत्याचार किए? कैसे देश को लूटा, ये लुटेरे नाम बदल रहे हैं… इनको जनता छोड़ने वाली नहीं है, पूरी तरह से इनका अंतिम संस्कार करेगी. जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी को भागना पड़ा था, इन्हें भी भागना पड़ेगा.”

ये भी पढ़ें: विपक्ष की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही पटना क्यों रवाना हो गए थे नीतीश कुमार? ‘नाराजगी’ की खबरों पर बिहार के CM ने दिया ये जवाब

‘भ्रष्टाचारियों को जनता छोड़ेगी नहीं’

केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी का ही डुप्लीकेट नाम ‘इंडिया’ रखकर ये भारत को लूटना चाहते हैं. अश्विनी चौबे ने कहा कि परिवारवाद ,भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए ही इन्होंने ये संगठन बनाया है. बीजेपी नेता ने कहा, “दूल्हा इनका बना ही नहीं, पटना में मंडप सज के रह गया, अब लोगों को लूटने के लिए मुंबई चले हैं. भ्रष्टाचारियों को जनता छोड़ने वाली नहीं है, सबको पकड़-पकड़कर जनता धुनाई करेगी.”

-भारत एक्सप्रेस

प्रशांत राय

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

2 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

2 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

2 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

3 hours ago