Halala Case ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
Halala Case: यूपी के लखीमपुर से रिश्ते को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि हलाला के नाम पर उसका यौन शोषण किया गया है. महिला ने कहा है कि निकाह करने के बाद पति ने पहले तलाक दिया और हलाला के नाम पर अपने दोनों बहनोई से बलात्कार करवाया और फिर तलाक वापस ले लिया है. अब पीड़ित महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है. महिला ने कहा कि उसके ऊपर तीसरी बार भी हलाला का दबाव बनाया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम शाहिद है. शाहीद आए दिन दहेज के लिए अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. जब मारपीट से उसका मन भर गया तो उसने पत्नी को तलाक दे दिया. तलाक देने के बाद आरोपी ने महिला पर दवाब बनाया कि हलाला करवाओ तभी साथ रखूंगा. इस क्रम में शाहिद के बहनोई ने महिला के साथ रेप किया. ऐसा दो बार हुआ. हद तो तब हो गई जब महिला को तीसरी बार तलाक दिया गया. इस बार तो शाहिद की मां भी हलाला के लिए दवाब बनाने लगी. अंत में तंज आकर महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.
महिला ने कहा कि 12 साल पहले निघासन के रहने वाले शाहिद से उसका निकाह हुआ. दहेज के लिए शाहीद बहुत परेशान करता था. मारपीट भी करता था. लेकिन बाद में उसने तलाक दे दिया. इसके बाद अपने बहनोई इलियास को बुलाकर हलाला के नाम पर बलात्कार करवाया. महिला ने कहा कि बलात्कार करवाने के बाद शाहिद ने दूसरी बार फिर से निकाह किया और फिर तलाक दे दिया. इस बार उसने दूसरे बहनोई से हलाला के नाम पर रेप करवाया और फिर तीसरी बार निकाह कर लिया. लेकिन शाहीद तीसरी बार भी हलाला करवाने का दबाव बना रहा था. महिला ने एसपी से शिकायत की है. एडिशनल एसपी नैपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Koffee With Karan: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद…
किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.…
Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…
Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…
यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…
Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…