देश

Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ASI का सर्वे शुरू, कोर्ट में 4 अगस्त तक देनी है रिपोर्ट

Gyanvapi Masjid Survey: वाराणसी कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण(ASI) की टीम ने सर्वे शुरू कर दी है. आज सोमवार सुबह ज्ञानवापी परिसर में एएसआई की 30 सदस्यीय टीम पहुंची. इसके बाद सुबह सात बजे के बाद से सर्वे शुरू कर दिया गया. सर्वे से पहले हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने बताया कि एएसआई की टीम सर्वे करेगी. उन्होंने बताया कि यह सर्वे ज्ञानवापी परिसर में वजूखाने(विवादित हिस्सा) को छोड़ कर पूरे परिसर में किया जाएगा. बताया गया कि इस दौरान मौके पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वहीं, एएसआई की टीम को सर्वे की रिपोर्ट 4 अगस्त तक कोर्ट को देनी है.

वहीं, सर्वे से पहले हिंदू पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे वकील सुधीर त्रिपाठी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा,”आज ज्ञानवापी परिसर का सर्वे होगा जो हम लोग के लिए अच्छा है. सर्वे 7 बजे से शुरू होगा और कब तक चलेगा ये कह नहीं सकते.”

Gyanvapi Masjid Survey: विवादित हिस्से को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे

बता दें कि 21 जुलाई को वाराणसी की कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे की इजाजत दी थी. कोर्ट ने विवादित हिस्से (वजूखाना) को छोड़कर पूरे परिसर के एएसआई सर्वे की इजाजत दी थी. कोर्ट के फैसले के बाद ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा था, “हमारा कहना था कि उस पूरे क्षेत्र का ASI द्वारा सर्वेक्षण करना चाहिए. कोर्ट ने हमारे उस आवेदन पर सहमति दे दी है और अब ASI ही इस मामले की दिशा और दशा को निर्धारित करेगा. शिवलिंग का सर्वेक्षण नहीं होगा. उसका मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है जिसकी अगली सुनवाई 29 अगस्त को है. मगर शिवलिंग को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वेक्षण होगा.”

ये भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session: सदन की कार्यवाही का आज तीसरा दिन, सरकार को घेरने के लिए विपक्ष तैयार, बीजेपी ने भी कसी कमर

मुस्लिम पक्ष ने किया था विरोध

अदालत ने पूरे ज्ञानवापी परिसर की पुरातात्विक एवं वैज्ञानिक जांच कराने की मांग से संबंधित मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस मामले में हिंदू पक्ष द्वारा दायर याचिका में एएसआई को पूरे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण करने का निर्देश देने की मांग की गई थी. मुस्लिम पक्ष ने यह कहते हुए इस याचिका का विरोध किया था कि एएसआई सर्वेक्षण से परिसर को नुकसान हो सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

3 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

10 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

11 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

18 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

36 minutes ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

40 minutes ago