देश

Delhi Flood: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का पानी, लोहा पुल को किया गया बंद, मौसम विभाग ने बढ़ाई दिल्ली वालों की टेंशन

दिल्ली में यमुना का जलस्तर एक बार फिर तेजी के साथ बढ़ने लगा है. जिससे दोबारा राजधानी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. यमुना में हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद से जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. जिसे देखते हुए रेलवे ने यमुना पर बने पुराना लोहा पुल पर रेल यातायात के आवागमन पर रोक लगा दी है. इसके अलावा दिल्ली के सभी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने का खतरा भी पैदा हो गया है.

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार

केंद्रीय जल आयोग की तरफ से सोमवार को जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, सुबह 3 बजे के बाद से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया. यमुना का जलस्तर 206.57 पहुंच गया है. जो इससे पहले रात को 10 बजे जलस्तर 206.44 दर्ज किया गया था. पिछली बार आई बाढ़ से तीन वॉटर प्लांट में पानी भर जाने से बंद कर दिया गया था. जिससे दिल्ली वालों को पानी के लिए तरसना पड़ा था. अब फिर से वही हालात बन रहे हैं. वहीं मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि 29 जुलाई तक दिल्ली में बादल छाए रहने के अलावा बारिश होने की संभावना है.

हिंडन नदी का पानी कई गांवों में घुसा

माना जा रहा है कि इस बार बाढ़ आने से खतरा ज्यादा है, क्योंकि गाजियाबाद में हिंडन नदी में भी जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है. जिससे कई इलाकों में पहले ही पानी भर गया है. कई गांवों में रहने वाले लोगों को एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो चुका है.

यह भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session: सदन की कार्यवाही का आज तीसरा दिन, सरकार को घेरने के लिए विपक्ष तैयार, बीजेपी ने भी कसी कमर

वहीं दिल्ली में प्रेमनगर में एक बच्चे की घर के सामने भरे पानी में डूबने से मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल की तरफ से शनिवार की रात सूचना दी गई थी. जिसपर बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल की सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

24 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago