देश

जुबीन गर्ग की मौत हादसा या कत्ल? भाई DSP संदीपन गर्ग की गिरफ्तारी से खुला नया चैप्टर

Zubeen Garg Death Case: जुबीन गर्ग डेथ केस में असम पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को पुलिस ने DSP संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया, जो जुबीन गर्ग के चचेरे भाई हैं. संदीपन हादसे के वक्त सिंगापुर में सिंगर के साथ मौजूद थे. जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में हुआ था, जब वह नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए वहां गए थे. उनकी मौत के बाद, पुलिस ने जांच शुरू की और अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस इस मामले में हत्या की धारा भी जोड़ चुकी है और आगे की जांच कर रही है.

गिरफ्तार किए गए लोगों की सूची (Zubeen Garg Death Case Accused List)

  • संदीपन गर्ग: जुबीन गर्ग के चचेरे भाई और असम पुलिस के DSP
  • श्यामकानु महंत: नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के मुख्य आयोजक
  • सिद्धार्थ शर्मा: जुबीन गर्ग के मैनेजर
  • शेखर ज्योति गोस्वामी: जुबीन गर्ग के बैंड सदस्य
  • अमृत प्रभा महंत: जुबीन गर्ग के बैंड सदस्य

SIT ने की बड़ी कार्रवाई (Zubeen Garg Death Case SIT)

जुबीन गर्ग डेथ केस में SIT ने बड़ी कार्रवाई की है. अब तक 60 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें 10 लोगों के नाम शामिल हैं. SIT की जांच में कई अहम बातें सामने आई हैं. SIT की जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल गुवाहाटी में किए गए दूसरे पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतजार है. इसके साथ ही विसरा सैंपल को डिटेल जांच के लिए दिल्ली के सेंट्रल फोरेंसिक लैब भेजा गया है. सिंगापुर में की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट परिवार को दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: ईडी की भूटान कार तस्करी मामले में मामूटी, दुलकर सलमान और पृथ्वीराज के 17 ठिकानों पर छापेमारी

साथी का दावा- जहर दिया गया

मामले में पुलिस के कान तब खड़े हो गई जब मामले में 4 अक्टूबर को गिरफ्तार जुबीन गर्ग के बैंडमेट (साथी सिंगर) शेखर ज्योति गोस्वामी में बड़ा दावा कर दिया. उन्होंने पुलिस को बताया कि मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और इवेंट ऑर्गनाइजर श्यामकनु महंत ने उन्हें जहर दिया है. दोनों से जुबीन की हत्या के लिए साजिश रची थी. फिलहाल सभी लोग पुलिस की गिरफ्त में है. चांच के आखिरी चैप्टर में ही मौत के राज से पर्दा उठ पाएगा. इससे पहले DSP भाई की गिरफ्तारी ने चर्चा को नया मोड दे दिया है.

 

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

18 seconds ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

5 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

11 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

41 minutes ago