चुनाव

लालू के जंगलराज में ब्राह्मणों का हुआ उत्पीड़न, पलायन करने को हुए मजबूर, मैथिली ठाकुर के पिता ने RJD पर साधा निशाना

Maithili Thakur father On RJD: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. चर्चाएं चल रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधानसभा चुनाव में प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है. इसकी पुष्टि मैथिली ठाकुर ने भी खुद की थी. अब इस मामले में मैथिली के पिता रमेश ठाकुर का भी बयान आया है. जिसमें वो बिहार की बदहाली का ठिकरा विपक्ष पर फोड़ते नजर आए.

रमेश ठाकुर ने बिहार में पलायन का कारण जातीय उन्माद को बताया है. उन्होंने कहा कि जबतक बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार थी. बिहार से पलायन होता गया. इस पलायन के पहले बैच में हमलोग ही थे. तब से हम जो पलायन किये, अभी तक निकले ही हैं.

30 सालों से हूं बाहर

मैथिली ठाकुर के पिता ने अपनी पलायन की जर्नी के बारे में बताते हुए कहा कि मैं 30 सालों से बाहर हूं. मुझे बस म्यूजिक की ही जानकारी थी, इसलिए मैंने बाहर जाकर गाना-बजाना शुरू कर दिया. लोगों को म्यूजिक सिखाकर जीवन यापन करते हुए खुद को किसी तरह से स्टेबल किया. फिर शादी हुई, बच्चे हुए. इसलिए जो मैंने सीखा था वो अपने बच्चों को सीखाना शुरू कर दिया. यह उसी का परिणाम है कि मैं यहां तक पहुंचा हूं.

लालू यादव के काल में ब्राह्मणों का हुआ उत्पीड़न

लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल को रमेश ठाकुर ने ब्राह्मणों के लिए काला युग बताया. उन्होंने कहा कि पहले बिहार में सबकुछ ठीक था, लेकिन जब लालू प्रसाद यादव आए तो सबकुछ गड़बड़ हो गया. ब्राह्मणों पर हमले शुरू हो गए. खेत काट लिए गए, कब्जा किया जाने लगा और फर्जी मुकदमे में फंसाया जाने लगा. मैथिली के पिता ने आगे कहा कि हमलोग उस समय नवयुवक थे. जिसकी वजह से हम पलायन कर गए.

एनडीए की सरकार में बेहतर हुआ बिहार

उन्होंने आगे कहा कि, जब से बिहार में एनडीए की सरकार आई है. पहले से बहुत बेहतर हो गया है. अब वापस लौटने का वक्त है. रमेश ठाकुर ने पलायन कर गए स्किल्डफुल लोगों से बिहार लौट आने की अपील करते हुए कहा कि यहां आएं और अपने प्रदेश के लिए काम करें.

ये भी पढ़ें- Aman Sehrawat Suspended: पेरिस ओलंपिक में पदक विजेता अमन सहरावत को भारतीय कुश्ती महासंघ ने एक साल के लिए निलंबित किया

जंगलराज में लोगों ने किया पलायन

मैथिली ठाकुर के पिता ने यह भी कहा कि जो लोग जंगलराज के समय बिहार से पलायन कर गए थे. उनकी सुधि लेने वाला अबतक कोई नहीं था. अब उसपर थोड़ा काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि 1995 से जो पलायन शुरू हुआ वह अभी तक चलता ही रहा. जब एनडीए सरकार आई तब जाकर कुछ विकास हुआ.

बता दें कि, मैथिली ठाकुर को बिहार के दरभंगा से टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही है. बीजेपी से टिकट के बारे में बात करते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा कि, टिकट की बात 10 दिन पहले शुरू हुई थी. बिहार मेरी आत्मा है. मैं अपने क्षेत्र में रहकर इसके विकास में योगदान देना चाहती हूं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

18 seconds ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

5 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

11 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

41 minutes ago