फोटो-सोशल मीडिया
UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले जहां एक ओर सपा ने सरकार पर जमकर हमला बोला है, जिसको देखते हुए साफ जाहिर हो रहा है कि विधानसभा सत्र हंगामेदार होने वाला है, तो वहीं योगी सरकार ने सत्र को गरिमापूर्ण तरीके से पूरा कराए जाने में सहयोग करने को लेकर विपक्षी दलों से अपील की है. सत्र शुरू होने से पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि “इस शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट के साथ ही विधायी कार्य जो लंबित है वो पूरे होंगे. इसी के साथ उन्होने अपील करते हुए कहा है कि “मेरी सभी से अपील है कि जिस गरिमापूर्ण तरीके से उत्तर प्रदेश विधानमंडल देश में वर्तमान में चर्चा में है, उस गरिमा को बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल सत्तापक्ष की नहीं बल्कि विपक्ष की भी है.” इसी के साथ सीएम ने कहा कि, विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले हर प्रश्न का जवाब देने के लिए सरकार तैयार है.”
तो वहीं सत्र शुरू होने से पहले सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि “जनता के सवालों से सरकार भागना चाहती है इसीलिए इस सत्र का समय बहुत कम रखा गया है.” इसी के साथ ही पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कई मुद्दे उठाए और आरोप लगाया कि सरकार संवाद नहीं चाहती. इसी के साथ उन्होंने कहा है कि, बिजली, पानी, सड़क, खेती -किसानी और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर असफल हुई सरकार, अब इतनी निःशब्द है कि सदन में भी संवाद नहीं करना चाहती. सदन चलाने से भागती यह भाजपा सरकार.” तो दूसरी ओर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर आरोप लगाए हैं और कहा है कि, “अभी बैठक है, उसके बाद सत्र शुरू होगा. हमारी सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है. विपक्ष के पास कुछ नहीं है. वे निराश हैं.”
इसी के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी सत्र शुरू होने से पहले अखिलेश यादव पर हमला बोला है और कहा है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक भी आएंगे. मुझे उम्मीद है कि सदन की कार्यवाही उचित तरीके से चलेगी. साथ ही उन्होंने अखिलेश और स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा है और कहा है कि, समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को वही पढ़ने को मजबूर होना पड़ता है जो समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव उनके लिए लिखते हैं. तो दूसरी ओर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सपा पर निशाना साधा है औऱ कहा “विपक्ष को चर्चा के लिए सदन में जनता ने भेजा है. जनता ने आपको यहां प्रदर्शनकारियों के रूप में नहीं भेजा है. वे (विपक्ष) जनता के मुद्दों को उठाना नहीं चाहते हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…
आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…
22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज करियर में तरक्की और कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…