देश

CJI डीवाई चंद्रचूड़ सिंह ने कई देशों के जजों का किया स्वागत, सुप्रीम कोर्ट में आयोजित हो रहा दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन

कानूनी सहायता तक पहुंच पर राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन सुप्रीम कोर्ट में किया जा रहा है. जिसमें सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार (28 नवंबर) को भारत की सुप्रीम कोर्ट में विदेशी अदालत के न्यायाधीशों का स्वागत किया. इस दौरान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आइवरी कोस्ट, दक्षिण सूडान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कैमरून, घाना, बोत्सवाना और कजाकिस्तान की अदालतों के मुख्य न्यायाधीशों का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है.

NALSA द्वारा दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का हो रहा आयोजन

कानूनी सहायता तक पहुंच पर राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें विचार-विमर्श के प्रमुख क्षेत्रों में जन-केंद्रित न्याय प्रणालियों के प्रभावी उदाहरण विकसित करना, कानूनी सहायता सेवाओं की गुणवत्ता को मापना, पूर्व-परीक्षण हिरासत को कम करने की रणनीति, आपराधिक मामलों में कानूनी सहायता तक शीघ्र पहुंच, कानूनी सहायता शामिल हैं.

इन देशों के 200 से अधिक प्रतिनिधि शामिल

इस कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. जिसमें बांग्लादेश, कैमरून, इक्वेटोरियल गिनी, एस्वाटिनी, मालदीव, मॉरीशस, मंगोलिया, नेपाल, जिम्बाब्वे के मुख्य न्यायाधीश और कजाकिस्तान, नेपाल, पलाऊ, सेशेल्स के न्याय मंत्री शामिल हैं. इसके अलावा दक्षिण सूडान, श्रीलंका, तंजानिया और जाम्बिया के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: हाथ से मलबा हटाने में जुटे ‘रैट हॉल माइनिंग’ एक्सपर्ट्स, 40 मीटर हो चुकी है वर्टिकल ड्रिलिंग, पीएम मोदी ने की ये अपील

बता दें कि इससे पहले सोमवार को कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कहा था कि न्याय प्रणाली को मजबूत करने में कानूनी सहायता की कार्यात्मक भूमिका है और इसे जरूरतमंदों की सहायता से परे समझने की जरूरत है. सत्र को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति खन्ना ने कहा कि कानून के शासन, न्याय तक पहुंच और गुणवत्ता प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने में सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

40 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

57 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

1 hour ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

1 hour ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago