लाइफस्टाइल

सर्दियों में करें गुड़ का सेवन, आपका शरीर बना रहेगा स्वस्थ और ताजगी से भरपूर, जानिए क्या है इसके फायदे

Jaggery Benefits in Winter: सर्दियों का मौसम आ चुका है ऐसे में शरीर में दर्द और ठंड में होने वाले कई रोग, सर्दियों में आम बात बन जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मीठा गुड़ स्वाद में जितना अच्छा लगता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. जी हां सर्दी के मौसम में गुड़ स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से आपको कोसों दूर रख सकता है. इस नेचुरल स्वीटनर में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होता है. ऐसे में आज हम आपको सर्दियों में गुड़ से होने वाले फायदे के बारे में बताने वाले हैं.

गले और फेफड़ों के लिए फायदेमंद

बता दें कि भारत गुड़ के मुख्य उत्पादक देशों में से एक है. गुड़ को लोकप्रिय रूप से “औषधीय चीनी” भी कहा जाता है. कहते हैं करीब 3000 वर्षों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में मिठास डालने के लिए इसका प्रयोग होता आया है. गुड़ को गले और फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रहे शख्स के इलाज में फायदेमंद समझा जाता है.

गुणों की खान है गुड़

पंजाब स्थित बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के आयुर्वेदाचार्य प्रमोद आनंद तिवारी ने बताया कि सर्दियों में गुड़ खाने से कई फायदे मिलते हैं. रोज गुड़ खाने से न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है बल्कि संक्रमण से भी बचाव होता है. गुड़ को गुणों की खान माना जाता है. इसमें जिंक, मैग्नीशियम, आयरन के साथ पोटेशियम भी पाया जाता है. गुड़ के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर की संक्रमण से भी रक्षा होती है.

यह भी पढ़ें: वजन घटाने का आसान उपाय, सुबह खाली पेट पिएं इस मसाले का पानी, महीने भर में दिखेगा असर

सर्दि और जुकाम के लिए फायदेमंद

गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में खांसी, जुकाम होने पर गुड़ खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. गुड़ से बनी चाय पीने से ताजगी मिलती है और सुस्ती दूर होती है. सर्दियों में गुड़ खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. इससे पाचन में भी सुधार होता है. आयुर्वेद में सांस संबंधी समस्याओं के साथ ही खून साफ करने और पाचन में सुधार समेत कई रोगों के इलाज में गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है.

गुड़ फेफड़ों के संक्रमण को कैसे रोक सकता है?

डॉक्टर के अनुसार, ” गुड़ फेफड़ों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है. दरअसल, एंटी-एलर्जी गुणों की वजह से यह फेफड़ों से एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को पनपने नहीं देता. इन तत्वों के कारण ही सांस लेने में दिक्कत और खांसी जैसी समस्याएं होती हैं. नियमित रूप से गुड़ का सेवन करने से सांस संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है.”

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गुड़ में डिटॉक्स करने के भी गुण कूट कूट कर भरे हैं. जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले जहरीले तत्वों को दूर करते हैं. इसमें आयरन की मात्रा भी भरपूर होती है जो हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है. इससे खून साफ रहता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

26 minutes ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

27 minutes ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

2 hours ago