अतीक अहमद की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Atiq Ahmed Shot Dead: गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के बाद सरकार ने अतीक और अशरफ की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही ऐतिहात के तौर प्रयागराज में इंटरनेट की सेवा को भी बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दिया गया है.
सीएम योगी ने इस हत्याकांड के बाद प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी आर के विश्वर्कमा और स्पेशल डीजी प्रशांक कुमार को तलब किया. अधिकारियों से वर्तमान हालात की जानकारी लेने के बाद सीएम योगी ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने तीन सदस्य जुडिशल कमिशन (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के निर्देश भी दिए है.
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जब जुल्म की इंतहा होती है तो कुछ फैसले आसमान से होते हैं… सरकार ने इस बात की हर तरह से कोशिश की कि कानून व्यवस्था को बनाए रखे. योगी सरकार ने अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का नारा दिया था, सरकार उसपर कायम हैं.
ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, मेडिकल के लिए ले जाते हुई फायरिंग, हमलावर गिरफ्तार
वहीं, अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि इससे पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था कैसी है. मुख्यमंत्री बार-बार कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था उत्तम है. ये एक बड़ी साजिश है, जांच होनी चाहिए. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…