देश

Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक और अशरफ की हत्या पर बोले अखिलेश- ये अपराध की पराकाष्ठा, ओवैसी ने कहा- एनकाउंटर का जश्न मनाने वाले हत्या के जिम्मेदार

Atiq Ahmed Shot Dead: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मीडियाकर्मियों की भेष में आए तीन हमलावरों ने गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी. तीनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस हत्याकांड के बाद सूबे में सियासत गरमा गई है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना क्रम पर कई गंभीर सवाल खड़े किए है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है. जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसी की हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या? इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं.

वहीं,  AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि “अतीक़ और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे. उन पर हथकड़ियाँ लगी हुई थीं. जय श्री राम के नारे भी लगाये गये. दोनों की हत्या योगी के क़ानून व्यवस्था की नाकामी है. एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के ज़िम्मेदार हैं.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, मेडिकल के लिए ले जाते हुई फायरिंग, हमलावर गिरफ्तार

गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार को पुलिस कस्टडी में प्रयागराज में गोलीमार कर हत्या कर दी गई. इस वारदात को अंजाम देने के लिए तीन हमलावर मीडियाकर्मियों के भेष में पहुंचे थे. जैसे ही अतीक और अशरफ मीडिया के सामने आकर बाइट के लिए पहुंचे, कि पहले घात लगाए बैठे हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में अतीक और इसके भाई अशरफ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago