देश

अतीक-अशराफ के बगल में ही दफन होगा अबान… क्या बेटे को आखिरी बार देखने आएगी फरार मां शाइस्ता? जानिए पूरी टाइमलाइन

Atiq Ahmad Son Death: उत्तर प्रदेश के झांसी में बाहुबली अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे की प्रयागराज में एक सड़क हादसे में मौत हो गई. घटना के बाद से उनके समर्थक और परिजन बेहद शोक में है. वहीं, मृतक अबान के पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द-ए-खाक को लेकर बताया जा रहा है कि कसारी मसारी स्थित उनके पुश्तैनी कब्रिस्तान में पिता अतीक, भाई असद और चाचा अशरफ के बगल में ही दफनाया जाएगा.

आपको बता दें कि, मिट्टी देने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने की आशंका है, क्योंकि पास के जिलों से भी लोग मिट्टी देने को लिए आएंगे. अबान के शव को अब झांसी से प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाने के अंतर्गत हटवा गांव में ले आने की तैयारी की जा रही है. साथ ही यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, करीब 3 साल से फरार चल रही अतीक अहमद की पत्नी और अबान की मां शाइस्ता परवीन और चाची जैनब फातिमा भी बेटे के आखिरी दीदार के लिए आ सकती हैं. पुलिस के लिए बुर्कानशीं महिलाओं के बीच उन्हें पहचानना एक बेहद टफ टास्क होने वाला है.

बता दें कि, सुलेम सराय बाजार में 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल और दो सिपाहियों के ट्रिपल मर्डर कांड के बाद माफिया अतीक अहमद, अशरफ के साथ ही उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब सहित अतीक अहमद के बेटों को आरोपी करार किया गया था. बाद में दोनों आरोपी महिलाओं को फरार घोषित कर उनपर 5-5 लाख का इनाम रखा गया था और तभी से लेकर अबतक दोनों फरार चल रही हैं.

झांसी में ही हुआ था बेटे का एनकाउंटर

उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद (अतीक अहमद का बेटा) और उसका साथी गुलाम मोहम्मद 13 अप्रैल 2023 को झांसी में एसटीएफ (STF) के हाथों एनकाउंटर में मारे गए थे. असद को उसके कसारी-मसारी वाले पुश्तैनी कब्रिस्तान में दफनाया गया. उस समय चर्चा थी कि उसकी मां शाइस्ता परवीन और चाची जैनब जनाजे में आ सकती हैं, लेकिन कड़े पुलिस पहरे की वजह दोनों में से कोई भी नहीं आया.

2023 में हुई थी अतीक और अशरफ की हत्या

इसके ठीक दो दिन बाद, 15 अप्रैल 2023 की रात करीब 10:35 बजे, पुलिस अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को डॉक्टरी जांच के लिए काल्विन अस्पताल ले जा रही थी. तभी कुछ हमलावरों ने अचानक गोलियां चलाकर पुलिस हिरासत में ही दोनों की हत्या कर दी. अतीक और अशरफ को भी असद की कब्र के पास कसारी-मसारी कब्रिस्तान में ही दफनाया गया था. इनके अंतिम संस्कार के समय भी शाइस्ता परवीन और जैनब को सामने आने की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन वो सामने नहीं आई थी.

शाइस्ता परवीन और जैनब के आने की उम्मीद

अबान अपने पिता अतीक अहमद का सबसे दुलारा बेटा और शाइस्ता के जिगर को टुकड़ा था. अब बेटे की मौत हो चुकी है तो चर्चा है कि उसकी मिट्टी में अंतिम विदाई की रस्म में शाइस्ता परवीन और जैनब आ सकती हैं. झांसी मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस से बाहर निकलते समय अतीक अहमद के बेटे अहजम अहमद ने मीडिया से बात की और प्रशासन से गुहार लगाई कि उसके दोनों बड़े भाइयों, उमर अहमद और अली अहमद, को भी छोटे भाई अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी जाए.

माफिया अतीक अहमद के दो बेटे जेल में बंद

आपको बता दें कि अतीक का सबसे बड़ा बेटा अमर अहमद लखनऊ जेल और उससे छोटा बेटा अली अहमद झांसी की जेल में बंद है. इससे पहले असद, अतीक अहमद और अशरफ के मौत के बाद सुपुर्द-ए-खाक में अली अहमद और उमर अहमद को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी. अब अबान अहमद को भी कसारी-मसारी स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान में ही दफनाया जाएगा. इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद, अशरफ, असद और परिवार के अन्य पूर्वज पहले से दफन हैं. अब देखना होगा कि छोटे बेटे अबान की मौत पर शाइस्ता आती है या नहीं?

यह भी पढ़ें-भारत का मेड-टेक इकोसिस्टम तेजी से हो रहा मजबूत, घरेलू विनिर्माण और सरकारी योजनाओं से मिली नई ताकत- प्रधानमंत्री मोदी

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago