Jehanabad Murder
Jehanabad Murder: जहानाबाद करपी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई. जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग पर बाजितपुर मोड़ के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक ऑटो को रोककर उसमें सवार महिला की गोली मारकर हत्या कर दी.वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.मृतका की पहचान 28 वर्षीय शोभा कुमारी, पत्नी पप्पू कुमार के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक, शोभा कुमारी अपने दूसरे पति पप्पू कुमार के साथ अरवल न्यायालय में गवाही देने गई थीं.कोर्ट में गवाही देने के बाद दोनों ऑटो से जहानाबाद लौट रहे थे.इसी दौरान बाजितपुर मोड़ के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने ऑटो को रोक लिया. आरोप है कि बदमाशों ने शोभा कुमारी को ऑटो से बाहर खींच लिया और उन पर गोली चला दी.गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के दौरान उनके पति पप्पू कुमार बाल-बाल बच गए.वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका का अपने पूर्व पति रविंद्र राम के साथ कई वर्षों से विवाद चल रहा था.इसी विवाद को हत्या की वजह से जोड़कर देखा जा रहा है. मृतका के दूसरे पति पप्पू कुमार के बयान पर पूर्व पति रविंद्र राम समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.
घटना की सूचना मिलते ही करपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.पुलिस उपाधीक्षक कुमार संजय ने बताया कि घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए.
यह भी पढ़ें: पति बना रोड़ा तो पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश: हैदराबाद से आया आशिक, 2 दोस्तों संग मिलकर की हत्या
पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.वहीं नामजद आरोपियों और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.
भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…