देश

“दिल्ली में पानी की आपूर्ति को जान-बूझकर रोक रही हरियाणा सरकार”, आतिशी बोलीं- LG साहब की पोल खुल गई है

Water Crisis in Delhi: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने हरियाणा सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह जानबूझकर और गैरकानूनी तरीके से राष्ट्रीय राजधानी में पानी की आपूर्ति को रोक रही है. आतिशी ने कहा कि हरियाणा सरकार शहर के लिए कम पानी छोड़ रही है, जिसके कारण दिल्ली पानी की दैनिक आवश्यकता को पूरा करने में असमर्थ है.

हरियाणा सरकार झूठ बोल रही है- आतिशी

हरियाणा सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय में दाखिल हलफनामे का हवाला देते हुए मंत्री आतिशी ने कहा, हरियाणा सरकार झूठ बोल रही है कि उन्होंने दिल्ली को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति की है. अदालत में दाखिल उनके हलफनामे में पानी की वास्तविक निकासी के आंकड़े पेश किए गए हैं, जिससे उनके झूठ का पर्दाफाश हो गया है.

आतिशी ने आरोप लगाया कि हलफनामे के अनुसार, दिल्ली में चुनाव से पहले ही हरियाणा सरकार ने छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम कर दी थी. उन्होंने कहा, दिल्ली में 25 मई को चुनाव हुए, उससे पहले चार दिनों तक हरियाणा सरकार ने शहर में पानी की आपूर्ति कम कर दी. शीर्ष अदालत में दायर उनके अपने हलफनामे से इस बात का पता चलता है.

SC का दरवाजा खटखटाएगी सरकार

मंत्री ने कहा कि वह इस मामले के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखेंगी और हलफनामे में आंकड़े पेश करने के लिए उच्चतम न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगी. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार की त्वरित प्रतिक्रिया टीम को दिल्ली में जल वितरण संयंत्रों का निरीक्षण करने और किसी भी तरह के रिसाव की जांच करने का काम सौंपा गया है.

यह भी पढ़ें- चंद्रबाबू नायडू आज मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, पवन कल्याण होंगे डिप्टी सीएम, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

“उपराज्यपाल साहब की पोल खुल गई है”

मंत्री ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की भी आलोचना की, जिन्होंने नहरों के खराब रखरखाव और अवैध टैंकरों द्वारा जलापूर्ति की चोरी के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को दोषी ठहराया था. आतिशी ने कहा, ‘‘उपराज्यपाल साहब की पोल खुल गई है. उन्होंने कहा कि मुनक नहर का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है. नहर का रखरखाव, मरम्मत और सुरक्षा हरियाणा के सिंचाई विभाग के अधीन आता है. उन्होंने यह भी कहा कि नहर से पानी चोरी हो रहा है. अगर यह सब हो रहा है तो वह हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात क्यों नहीं करते. उनका एक ही काम है, हर चीज के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराना.’’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

38 seconds ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

59 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago