देश

Delhi Water Crisis: पांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठीं जल मंत्री आतिशी की बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल-Video

Delhi Water Crisis: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पानी के संकट को लेकर पांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठीं जल मंत्री आतिशी की तबीयत 24-25 जून की रात को अचानक बिगड़ गई है. इसकी वजह से उनको एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने आतिशी को देर रात लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) में भर्ती कराया है. फिलहाल इलाज जारी है.

आप सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कल देर रात जल मंत्री की तबीयत बिगड़ गई. उनका ब्लड शुगर लेवल 43 तक तक पहुंच गया. इस पर डॉक्टरों की सलाह ली गई तो उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अस्तपाल में भर्ती नहीं कराया गया तो हालत और बिगड़ सकती है. संजय ने बताया कि आतिशी ने पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खाया है और उनका शुगर लेवल लगातार गिरता जा रहा है. कीटोन बढ़ रहा है और ब्लड प्रेशर कम हो रहा है. वह अपने लिए नहीं लड़ रही हैं, वह दिल्ली के लोगों के लिए, पानी के लिए लड़ रही हैं.

ये भी पढ़ें-महिला दारोगा को दिया ये ऑफर…शिकायत के बाद इस थाने का आशिक मिजाज इंस्पेक्टर निलंबित

 

तो वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘रात से ही उनका ब्लड शुगर लेवल गिर रहा था. जब हमने उनका ब्लड सैंपल दिया तो शुगर लेवल 46 निकला था. जब हमने पोर्टेबल मशीन से उनका शुगर लेवल चेक किया तो लेवल 36 निकला. डॉक्टर जांच कर रहे हैं और उसके बाद ही वे कोई सुझाव देंगे.’

घट गया इतना वजन

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि भूख हड़ताल के कारण आतिशी का वजन चार दिन में 2.2 किलो घट गया है. सोमवार को लोकनायक अस्पताल के डॉक्टरों ने आतिशी के स्वास्थ्य की जांच की थी और इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करने की सलाह भी दी थी. फिलहाल उन्होंने अनशन खत्म करने से मना कर दिया है.

21 जून से बैठी हैं अनशन पर

गौरतलब है कि भीषण गर्मी के दौरान दिल्ली पानी के संकट से जूझ रहा है. इस पर सियासत तेज हो गई है. तो वहीं 21 जून से जल मंत्री आतिशी दिल्ली वालों को हरियाणा से उनके हक का पानी दिलवाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं. हालांकि डॉक्टरों ने 21 जून को अनशन पर बैठने से पहले उनका वजन 65.8 किलो दर्ज किया था लेकिन अनशन के कारण लगातार उनका वजन घटने का दावा किया जा रहा है और चिकित्सकों की सलाह है कि उनको अनशन खत्म कर देना चाहिए क्योंकि उनके स्वास्थ्य पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है लेकिन मंत्री ने अनशन खत्म करने से मना कर दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आखिर क्यों दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुआ पाकिस्तान? जानिए हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट का कड़वा सच

Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…

29 seconds ago

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

17 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

38 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

58 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago