सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
फोटो— उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी।
Nita Ambani In Kashi Vishwanth Temple: रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी आज शाम अपने बेटे अनंत अंबानी और अपनी होने वाली बहू राधिका की शादी के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंचीं. उन्हें गेट नंबर—4 से मंदिर में एंट्री दी गई. इस मौके पर वहां काफी भीड़ मौजूद रही.
नीता अंबानी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, “मैंने आज काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा की. इस सुअवसर पर मैं बहुत धन्य महसूस कर रही हूं. आज मैं अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण लेकर भगवान के द्वार पर आई हूं.” उन्होंने बताया कि वे 10 साल बाद इस मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं.
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के अलावा रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने गंगा आरती में भी भाग लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं 10 साल बाद यहां आई हूं. यहां का विकास देखकर मुझे खुशी हुई. चीजें काफी बदल गई हैं. अब यहां पर पूरी सुविधाएं हैं.”
नीता अंबानी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा— “मैंने भगवान से अपने पुत्र और पुत्रवधू के लिए प्रार्थना की. यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे गंगा आरती के दौरान यहां आने का अवसर मिला.”
फोटो— काशी में नीता अंबानी ने वहां की फेमस रेसिपीज का लुत्फ उठाया. उन्होंने भल्ले का भी स्वाद चखा.
फोटो— बनारसी खाद्य व्यंजनों का लुत्फ लेतीं रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी.
फोटो— काशी में गंगा आरती के दौरान बड़ी संख्या में लोग घाटों पर एकत्रित हुए. इस दौरान नीता अंबानी ने ऐसे आभार जताया.
फोटो— बनारसी वस्त्रों को देखतीं नीता अंबानी. कुछ ही माह पहले बेटे की प्री-वेडिंग सेरेमनी में उन्होंने गुजरात में बने पारंपरिक वस्त्रों का उपयोग किया था.
— भारत एक्सप्रेस
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…
Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…