देश

Ayodhya: राम मंदिर में रात में इतने बजे के बाद नहीं हो सकेंगे VIP दर्शन, इस बड़ी व्यवस्था में भी किया गया बदलाव

Ayodhya Ram Mandir: श्रद्धालुओं के हित में अयोध्या राम मंदिर की व्यवस्था में लगातार बदलाव किया जा रहा है. ताजा बदलाव के तहत अब रात नौ बजे के बाद वीआईपी (VIP) दर्शन नहीं हो सकेंगे तो वहीं आम श्रद्धालु भी 9:15 बजे तक ही राम मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे. इसके अलावा रात 9:15 बजे के बाद वही श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे, जिनके पास शयन आरती का पास होगा.

मालूम हो कि इसी साल 22 जनवरी को पीएम मोदी के हाथों राम मंदिर का उद्घाटन व राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और 23 जनवरी से आम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे, तभी से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. तो वहीं भक्तों को किसी भी तरह की दिक्कत होने या फिर शिकायत मिलने पर मंदिर की व्यवस्था में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: अब राम लला के दरबार में कोई श्रद्धालु नहीं होगा VIP, सभी होंगे एक समान, किए गए ये बड़े बदलाव

मंदिर उद्घाटन के बाद शुरू के दिनों में सुबह 6:30 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन की समय सारिणी मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी हुई थी. तब करीब दो से ढ़ाई लाख भक्त प्रतिदिन रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे थे लेकिन अब गर्मी बढ़ने के कारण भक्तों की संख्या घट गई है और रोजाना करीब 80 हजार से एक लाख श्रद्धालु ही दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे में दर्शन की व्यवस्था में कुछ बदलाव किया गया है. हालांकि ट्रस्ट की ओर से अभी इसको सार्वजनिक नहीं किया गया है.

रात 10 बजे के बाद रामलला को करा दिया जाता है विश्राम

राम मंदिर के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास ने मीडिया को बताया कि रात 10 बजे की शयन आरती के बाद रामलला को विश्राम करा दिया जाता है. उन्होने कहा कि वीआईपी श्रद्धालु रंग महल बैरियर से केवल नौ बजे तक ही जा पाते हैं. इसके बाद उन्हीं को प्रवेश मिलता है, जिनके पास शयन आरती का पास होता है. उन्होंने ये भी बताया कि रामलला को शयन कराने की प्रक्रिया रात 9:15 बजे से ही शुरू कर दी जाती है. इसलिए मंदिर आने वाले आम श्रद्धालुओं को 9:15 बजे तक ही प्रवेश दिया जा रहा है. जितने भक्त 9:15 बजे तक परिसर के अंदर रहते हैं, उनको दर्शन करा दिया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

11 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

11 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

32 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

39 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

55 minutes ago