Categories: देश

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

Delhi CM Atishi: मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक में आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया. विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई गई. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसका ऐलान किया. गोपाल राय ने कहा कि अगले चुनाव होने तक दिल्ली के सीएम पद की जिम्मेदारी आतिशी जी को दी जा रही है. सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से ये फैसला लिया है.

कब तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहेंगी आतिशी?

उन्होंने कहा,“ मुख्यमंत्री आवास पर विधायक दल की बैठक में आतिशी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने का फैसला किया है. चुनाव होने तक सीएम पद की जिम्मेदारी आतिशी पर होगी. हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द चुनाव कराए जाएं. जब तक चुनाव नहीं हो जाते, दिल्ली की जनता द्वारा केजरीवाल को विजयी घोषित नहीं कर दिया जाता, तब तक सीएम पद की जिम्मेदारी आतिशी के पास होगी.”

इस बीच, उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “भाजपा की साजिश का पर्दाफाश हो चुका है. हम कल भी भाजपा के षड्यंत्र के खिलाफ लड़ते रहे और आगे भी लड़ते रहेंगे. मुख्यमंत्री का इस्तीफा दिए जाने के बाद नए मंत्रिमंडल का गठन कर दिया जाएगा. ” आतिशी कालकाजी से विधायक हैं. 2020 में वह विधायक बनीं, 2023 में वह मंत्री बनीं और अब 2024 में वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं.

15 सितंबर को केजरीवाल ने किया था इस्तीफे का ऐलान

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सीएम केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था. केजरीवाल ने कहा था कि मेरे इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी का कोई नेता सीएम बनेगा.. अगले दो-तीन दिन के अंदर विधायक दल की बैठक होगी. उसमें सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा. मनीष सिसोदिया का भी कहना है वो दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री का पद तभी संभालेंगे, जब दिल्ली की जनता कहेगी, सिसोदिया ईमानदार हैं. मेरा और मनीष सिसोदिया का फैसला आपके हाथ में है. हम जनता की अदालत में जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

आईएएनएस

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

41 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

57 minutes ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

1 hour ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

1 hour ago