देश

लाहौर के रास्ते पाकिस्तान से 81 मुस्लिमों का जत्था पहुंचा हरिद्वार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हरिद्वार के पिरान कलियर में हजरत मख्दूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर के सालाना उर्स (पुण्यतिथि का उत्सव या मेला) में शामिल होने के लिए पाकिस्तान से 81 अकीदतमंदों (श्रद्धालु) का जत्था हर साल की तरह इस बार भी पहुंचा है. ये जायरीन (तीर्थयात्री) रुड़की पहुंचे हैं और 19 सितंबर तक वहां रहेंगे. इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और खुफिया विभाग से लेकर पुलिस व जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है.

सालाना उर्स में शामिल होते हैं जायरीन

हर साल पाकिस्तान से अकीदतमंद (श्रद्धालु) पिरान कलियर में आयोजित होने वाले हजरत साबिर साहब के सालाना उर्स में हिस्सा लेने आते हैं. इस साल हजरत साबिर साहब के 756वें उर्स में शामिल होने के लिए यह जत्था पाकिस्तान के लाहौर से वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन से रुड़की पहुंचा. प्रशासनिक अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन से जायरीनों को बसों के जरिए पिरान कलियर पहुंचाया.

प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था

सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि पाकिस्तान से आए सभी 81 अकीदतमंद सुरक्षित पहुंच गए हैं और वे एक सप्ताह तक कलियर में रहेंगे. उनके ठहरने का इंतजाम साबरी गेस्ट हाउस में किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से सिविल पुलिस के साथ सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो.

आजादी के बाद से जारी परंपरा

गौरतलब है कि आजादी के बाद से ही पाकिस्तान से अकीदतमंद हर साल हजरत मख्दूम अली अहमद साबरी के उर्स में हिस्सा लेने कलियर आते हैं. यह परंपरा लगातार जारी है. पहले ये जायरीन पाक पट्टन स्थित दरगाह बाबा फरीद गंज शकर में हाजिरी लगाते हैं और फिर कलियर के लिए रवाना होते हैं. 19 सितंबर को सभी अकीदतमंद अपने वतन पाकिस्तान वापस लौटेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago