देश

उत्तर प्रदेश: किसान की शिकायत पर CBI ने की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत मांगने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक किसान की शिकायत के बाद सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है और एक घूस मांगने वाले एक बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. खबर सामने आ रही है कि छापेमारी के दौरान लखनऊ से आई सीबीआई (CBI) की टीम ने घंटों पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर से पूछताछ की और फिर देर रात हिरासत में लेकर लखनऊ चली गई. हालांकि इस सम्बंध में बहुत जानकारी अधिकारी ने मीडिया को नहीं दी है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, औरैया जिले की कुदरकोट थाना क्षेत्र मे स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सीबीआई टीम ने अचानक छापा मारा और फिर बैंक के अंदर ही घंटों प्रबंधक के साथ ही पूरे स्टाफ से पूछताछ की. इसके बाद बैंक प्रबंधक शुभम कटियार को हिरासत मे लेकर लखनऊ चली गई. इस पूरी कार्रवाई के पीछे बताया जा रहा है कि कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव पूर्वां गुमानी के रहने वाले किसान अरविंद ने ही घूस मांगने को लेकर बैंक प्रबंधक के खिलाफ लखनऊ सीबीआई ब्रांच की आईपीएस अधिकारी शिवानी तिवारी से शिकायत कर दी. इसके बाद सीबीआई इंस्पेक्टर देवेश सिंह को पूरे मामले की जांच सौंपी गई. सीबीआई की टीम दो दिनों से कुदरकोट में जांच कर रही थी और सबूत इकट्ठा करने में जुटी थी. इसी क्रम में बड़ी कार्रवाई करते हुए आज (7 अप्रैल) दोपहर को टीम ने बैंक में छापा मारा और बैंक प्रबंधक के साथ ही पूरे स्टॉफ से पूछताछ की और मिले सबूत के आधार पर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें-Saree Cancer: क्या साड़ी पहनने से हो सकता है कैंसर? छिड़ी बहस, जानें क्या कहता है रिसर्च, पुरुषों को भी सलाह

ये की गई शिकायत

किसान ने सीबीआई को लिखित शिकायत देते हुए बताया था कि “औरैया जिले में पंजाब नेशनल बैंक शाखा कुदरकोट औरैया से कृषि लोन का आवेदन अप्रैल 2023 को किया था, जिसके बाद मेरा लोन 3.38 लाख रुपये फरवरी 2024 को स्वीकृत हो गया.” शिकायत में आगे कहा गया कि मेरी तरफ से 30000.00 रुपये की प्रथम निकासी के दौरान शाखा प्रबंधक ने 15000 की रिश्वत की मांग की थी पर मैंने यह कह कर उस समय टाल दिया कि आगे यह रकम देंगे, लेकिन दिनांक 2/4/2024 को केसीसी खाता से 60000 रुपये धन राशि निकाली थी जिस पर शाखा प्रबंधक की तरफ से दबाव बनाकर 5000 रुपये बतौर रिश्वत मुझसे ले लिए गए और मुझे यह भी कहा गया कि रिश्वत के बाकी बचे 10000 रुपये जब तक नहीं दोगे तब तक मैं तुमको कोई रुपये निकालने नहीं दूंगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हापुड़ में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ पोस्टर वॉर! जानें ‘यूपी में प्रवेश वर्जित’ लिखकर किसने दी खुली चुनौती?

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…

20 minutes ago

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

58 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

1 hour ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

1 hour ago