अजब-गजब

“सारी लड़कियां करती हैं मुझसे ही प्यार…!” हर पल यही सोचता रहता है एक चीनी युवक, डॉक्टर भी हैरान

Chinese Boy Suffering from Delusional Disorder : अगर कोई लड़का पूरे दिन और रात केवल यही सोचता रहे कि उसके आस-पास जो भी लड़कियां हैं वो सिर्फ उसको ही प्यार करती हैं तो आप उसे पागल कहेंगे या फिर कहेंगे कि इसकी मति मारी गई है. अगर वो अपनी इस गलतफहमी के कारण किसी लड़की के साथ कोई छेड़छाड़ कर देता है तो आप उसकी रिपोर्ट दर्ज करा देंगे, लेकिन अगर ये पता चल जाए कि लड़का किसी बीमारी से जूझ रहा है तो आप क्या करेंगे? ऐसा ही कुछ चीन में भी देखने को मिला है. यहां एक लड़का लगातार चर्चा में बना हुआ है क्योंकि वह जिस लड़की को भी देखता है पागलों की तरह हरकत करने लगता है और कहता है कि ये लड़की उससे प्यार करती है. इसी तरह वह दूसरी, तीसरी और हर एक लड़की के लिए भी कहता है.

ये भी पढ़ें-Watch: हवा में हेलिकॉप्टर पर ऐसे झूले तीन-तीन हिरण, नीचे आए तो नया जंगल देखकर दौड़ लगाई; वीडियो वायरल

जब लड़के की इस हरकत को लेकर घर-परिवार वाले परेशान होकर डॉक्टर के पास पहुंचे तब जाकर पूरा माजरा समझ में आया. जांच के बाद डॉक्टर भी बीमारी को लेकर हैरान हो गए. तब जाकर लोगों को पता चला कि 20 साल का युवक किसी वहम नहीं बल्कि एक गम्भीर बीमारी से पीड़ित है और इसी वजह से वह लगातार ये सोचता रहता है कि सारी लड़कियां उसी से प्यार करती हैं.

पढ़ाई हुई डिस्टर्ब

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने इस सम्बंध में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया है कि लियू नाम के 20 साल के लड़के को एक अजीब बीमारी हो गई है. इस कारण उसे लगता है कि उसके आस-पास की सारी लड़कियां उससे प्यार करती हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बीमारी के कारण उसकी हालत इतनी अधिक खराब हो गई है कि अब इसकी वजह से उसकी पढ़ाई भी डिस्टर्ब होने लगी है.

डॉक्टर से बताई ये बात

रिपोर्ट के मुताबिक जब लियू को डॉक्टर के पास ले जाया गया तो उसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे ऐसा लगता है कि स्कूल की सभी लड़कियां उसे पसंद करती हैं. इसी के साथ ही उसने ये भी कहा कि वह इन सबसे बहुत परेशान है. लियू ने ये भी कहा कि उसको लगता है कि पूरे विश्वविद्यालय में वह एकमात्र सबसे अच्छा दिखने वाला लड़का है. अपनी इस बीमारी के कारण लियू कई बार अपने लिए मुसीबत भी खड़ी कर चुका है.

फरवरी से अप्रैल के बीच होती है ये बीमारी

लियू की बीमारी की जांच करने के बाद डॉ. लू ने मीडिया से बताया कि इस बीमारी को Delusional Disorder कहते हैं. चिकित्सक ने कहा कि जिसको भी ये बीमारी होती है उनको सही बात समझने में काफी कठिनाई होती है. इस बीमारी से ग्रसित लोगों को सेक्स की लत लग जाती है. वे बातूनी हो जाते हैं और अत्यधिक उत्तेजना से भरे होते हैं. पीड़ित को अच्छी नींद भी नहीं आती. ये बीमारी अधिकतर वसंत ऋतु यानी फरवरी से मार्च और अप्रैल के बीच में देखी जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

40 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

42 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

59 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

1 hour ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

2 hours ago