लातूर में बढ़ता विवाद
Aurangzeb Image Issue: सोशल मीडिया पर औरंगजेब की तस्वीर को लेकर शुरु हुआ विवाद फिलहाल थमता हुआ नहीं दिख रहा है. महाराष्ट्र के कोल्हापुर और अहमदनगर से उठी इसकी चिंगारी अब लातूर तक जा पहुंची है. सोशल मीडिया पर औरंगजेब की तस्वीर लगाने को लेकर लातूर में बवाल छिड़ गया है. लातूर के किल्लारी गांव में एक युवक ने औरंगजेब की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस के तौर पर लगा रखा था. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इलाके में तनाव का माहौल है.
हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति
लातूर में एक शख्स ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब की तस्वीर लगा रखी थी. जिस पर आपत्ति करते हुए हिंदू संगठनों ने इसे भावनाओं को आहत करने वाला बताया. विवाद यहां तक बढ़ गया कि हिंदू संगठनों ने गुरुवार (15 जून) को इसके विरोध में वहां की दुकानों को बंद करवा दिया था. इस दौरान एक मोर्चा भी निकाला गया. वहीं मौके की नजाकत को भांपते हुए पुलिस ने हिंदू संगठनों से बातचीत कर बवाल को बढ़ने से रोका.
फडणवीस ने कहा औरंगजेब की औलादें
कोल्हापुर और अहमदनगर की घटनाओं का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ”महाराष्ट्र में अचानक औरंगजेब की औलादें पैदा हुई हैं. इसके कारण एक दुर्भावना समाज में पैदा हो रही है. जिसके चलते तनाव भी बन रहा है. सवाल ये है कि औरंगजेब की औलादें कहां से पैदा हो रही हैं.”
इसे भी पढ़ें: MP News: इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, टीआई लाइन हाजिर, एडीजी करेंगे जांच
असदुद्दीन ओवैसी तो गोडसे और आप्टे की औलाद कौन
महाराष्ट्र के डिप्टी CM के इस बयान पर AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ”महाराष्ट्र के गृह मंत्री फडणवीस बोले कि ये औरंगजेब की औलाद. अच्छा, आपको पूरा मालूम. कौन किसकी औलाद है, ये आपको मालूम है. मुझे नहीं पता था कि इतने एक्सपर्ट हैं आप. फिर ये गोडसे की औलाद कौन है, बोले. ये आप्टे की औलाद कौन है बोलो.’
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…