Aviation Security Culture Week 2024: कर्नाटक में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक के दरम्यान केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) फ्लाइट टिकट, बोर्डिंग पास और क्रू घोषणाओं के माध्यम से सुरक्षा संदेश प्रदर्शित कर रहा है. 5 अगस्त से 11 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों को सिक्योरटी स्क्रीनिंग प्रक्रिया में शामिल करना है.
सूत्रों ने बताया कि 6 अगस्त को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने टर्मिनल 2 में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया था. इस ड्रिल में बम धमाके की धमकियों से निपटने की तैयारी परखी गई, जिसमें कुत्तों के साथ बम का पता लगाने और उसे नष्ट करने वाले दस्ते ने तुरंत कार्रवाई की. एक कंट्रोल व्हीकल भी तैनात किया गया, और बम को सुरक्षित तरीके से बरामद कर उसे मिस किया गया. उस दौरान दो घंटे के अभ्यास में अग्निशमन विभाग, कर्नाटक पुलिस, बैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (बीआईएएल) के कर्मचारी और BCAS ने हिस्सा लिया.
इस वर्ष के सिक्योरटी कल्चर वीक का विषय है- डायवर्सिफिकेशन की प्रक्रिया के माध्यम से यात्री सुरक्षा को बढ़ाना. इस डायवर्सिफिकेशन में घड़ियाँ, बेल्ट और धातु की वस्तुओं जैसी वस्तुओं को हटाना शामिल है जो सिक्योरटी अलार्म को ट्रिगर कर सकती हैं और जांच को बाधित कर सकती हैं.
इस कार्यक्रम के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने BCAS की प्रशंसा की. उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, “भारत में सिक्योरटी कल्चर वीक के आयोजन के लिए BCAS के डीजी जुल्फिकार हसन और आरओ बीसीएएस बेंगलुरु की पूरी टीम को बधाई. ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं ताकि हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाने की प्रतिबद्धता के साथ नागरिक विमानन सुरक्षा के लिहाज से जागरूकता लाई जा सके.”
— भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…
CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…
न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स को चुनौती दे रहीं भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन सरिता कोमातिरेड्डी को…
PM Kisan Samman Nidhi: देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…
US Iran war update: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई के संकेत…
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…