देश

Manish Sisodia Bail: 17 महीने बाद जेल से बाहर आए दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM, सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली

Manish Sisodia Bail: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार (9 अगस्त) को 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. आज दोपहर को ही सर्वोच्च न्यायालय ने​​​​ उन्हें दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े CBI और ED, दोनों मामलों में जमानत दी.

मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुखातिब हुए. सिसोदिया ने कहा- साथियों देश के संविधान और लोकतंत्र की ताकत से मुझे जमानत मिली है. मैं सर्वोच्च न्यायालय को दिल से धन्यवाद करता हूं. मुझे भरोसा है कि लोकतंत्र की यही ताकत हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को भी जेल से रिहा कराएगी.

मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल के बाहर अपने समर्थकों को ऐसे संबोधित किया.

अब केजरीवाल के घर जाएंगे सिसोदिया

सूत्रों के अनुसार, तिहाड़ जेल से बाहर निकले मनीष सिसोदिया अब सीधे अरविंद केजरीवाल के घर जाएंगे. वह अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल और परिवार के अन्य लोगों से मिलेंगे. उसके बाद सिसौदिया कल महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जा सकते हैं.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुए थे गिरफ्तार

मनीष सिसोदिया को केंद्रीय एजेंसी CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में 26 फरवरी 2023 को और ED ने 9 मार्च 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. 28 फरवरी, 2023 को उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था. तब से वे जेल में थे. उनको जमानत दिलवाने के लिए वकीलों ने कई बार अदालत के समक्ष याचिका दायर की, लेकिन आज उन्हें सर्वोच्च न्यायालय से ही जमानत मिली है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

11 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

16 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

29 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

56 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

1 hour ago