देश

Neet PG Exam को टालने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, CJI ने कहीं ये बातें

Neet PG Exam News: नीट पीजी परीक्षा को टालने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सीजेआई ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि अब नीट-पीजी परीक्षा को रीशेड्यूल करना संभव नहीं है.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने कहा कि केंद्र 1200 से घटाकर 500 कर दिए गए हैं, नीट यूजी मामले का असर नीट पीजी परीक्षाओं पर पड़ेगा.

सीजेआई ने कहा कि आजकल लोग बस यू ही आते हैं और कहते हैं कि परीक्षा स्थगित कर दो.

सीजेआई ने कहा- हम शिक्षाविद नहीं हैं

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि केंद्र में कटौती की गई है, 2 परीक्षाएं सामान्य हो जाएंगी. सीजेआई ने कहा कि हम शिक्षाविद नहीं हैं. याचिकाकर्ता विशाल सोरेन ने याचिका दाखिल कर कहा गया था कि नीट पीजी उम्मीदवारों अपने परीक्षा केंद्र तक पहुचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. NBEMS की ओर से उन्हें ऐसे शहरों में सेंटर आवंटित किया गया है, जहां पहुचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. परीक्षा सेंटर दूर होने के अलावे, छात्रों को नॉर्मलाइजेशन के बारे में नही बताया गया था. सिर्फ शहर का नाम बताया गया है.

बता दें कि नीट पीजी का परीक्षा दो शिफ्ट में होना है. इसके लिए शहरों का आवंटन 31 जुलाई को किया गया था.

परीक्षा का आयोजन 23 जून को होना था

दरअसल, नीट पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन 23 जून को होना था, लेकिन एग्जाम को परीक्षा को स्थगित कर दिया गया और नई तरीख 11 अगस्त तय की गई. अब छात्र 11 अगस्त की तारीख को आगे बढ़ाने की लगातार मांग कर रहे थे. इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है.

छात्रों का कहना है कि एनबीई की तरफ असुविधाजनक परीक्षा केंद्र आवंटित किए जा रहे हैं. छात्रों का यह भी कहना है कि हजारों किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ेगा. जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. आने-जाने से लेकर वित्तीय परेशानी तक झेलनी पड़ेगी. नीट पीजी परीक्षा में लाखों लोग शामिल हो रहे है.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पुणे जैसा खौफनाक कांड! कल्याण में मर्सिडीज ने रौंदा युवक, कार पर ‘विधानसभा’ स्टीकर देख पुलिस हैरान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के कल्याण में पुणे के पोर्शे हादसे जैसी दर्दनाक घटना दोहराई गई…

9 minutes ago

ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया! न्यूजीलैंड के सामने भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर, 113 रन पर सिमटी टीम

IND A vs NZ A: न्यूजीलैंड-ए के तेज गेंदबाजों ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-ए…

36 minutes ago

Karwa Chauth Kab Hai: 28 या 29 अक्टूबर, कब मनेगी करवा चौथ? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 28 अक्टूबर को रखा…

50 minutes ago

ITBP Raising Day: अमित शाह ने हिमवीरों को दी बधाई, बर्फीली चोटियों पर जवानों के शौर्य को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ITBP के 64वें स्थापना दिवस पर हिमवीरों को शुभकामनाएं…

1 hour ago

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी, जानें नया एग्जाम पैटर्न और टाइमिंग

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के लिए डेटशीट जल्द…

1 hour ago