Ram Mandir
Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में जहां एक ओर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो दूसरी ओर अयोध्या भी विकास की उड़ान भर रही है. यहां पर लगातार कई विकास कार्य जारी हैं. माना जा रहा है कि राम मंदिर निर्माण के बाद आस्था के साथ पर्यटन की असीम संभावनाएं बढ़ रही हैं. इसी को देखते हुए देश के बड़े निवेशकों ने यहां हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़े निवेश के लिए करार किया है और करीब 50 बड़े होटलों का निर्माण कार्य जारी है. इसी के साथ ही कई छोटे होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे भी यहां पर अपना निवेश कर रहे हैं. इस तरह से अयोध्या धाम होटल इंडस्ट्री के नए स्पॉट के रूप में उभर कर सामने आ रहा है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक अयोध्या में विकास की गति को देखते हुए 50 बड़े नामचीन होटलों ने निवेश किया है. इनकी इमारते भी बनकर तैयार हो रही हैं. बताया जा रहा है कि जल्द ही इनका संचालन भी शुरू हो जाएगा. जानकारी सामने आ रही है कि इन होटलों में मैरियट, ताज, जिंजर, ओबेराय, ट्राइडेंट,रैडिसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं. तो वहीं एक बड़ी होटल चेन ने निवेश की इच्छा जताई है. साथ ही पर्यटन को देखते हुए अयोध्या में छोटे-बड़े सैकड़ों होटल्स शुरू किए जा रहे हैं. ताकि यहां पर किसी भी तरह से श्रद्धालुओं के ठहरने में दिक्कत न हो. इसलिए समुचित व्यवस्था की जा रही है. बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अयोध्या में पर्यटन को लेकर करीब 18 हजार करोड़ रुपए के 102 इंटेंट साइन किए गए थे. इसी के बाद से यहां पर इन्वेस्टर्स का आना जारी है.
ये भी पढ़ें- जल्द अयोध्या में घर बनवाएंगे Amitabh Bachchan, सिर्फ 15 मिनट दूर होगा राम मंदिर
मीडिया सूत्रों की रिपोर्ट की मानें तो पर्यटन को देखते हुए अयोध्या में होटल इंडस्ट्री तेजी से विकसित हो रही है और यहां पर होटल इंडस्ट्री में चार बड़े प्रोजेक्ट्स में 420 करोड़ रुपए का निवेश हो रहा है. इसमें एक प्रोजेक्ट पनाचे ड्रीमवर्ल्ड एलएलपी का है जो अयोध्या में ‘ओ रामा होटल्स एंड रिजॉर्ट’ प्रोजेक्ट स्थापित करेंगे. तो वहीं दूसरा प्रोजेक्ट द इनोवेटर्स डिजिटल एड्स प्रा. लि. 100 करोड़ रुपए की लागत से ‘सॉलिटेयर अयोध्या 5 स्टार’ होटल बनाएगा. तो इसी के साथ ही तीसरे प्रोजेक्ट के रूप में एवरग्रीन इंफ्राआइडिया प्रा. लि. 90 करोड़ से ‘श्री राम्या होटल’ बनेगा. अगर चौथा प्रोजेक्ट की बात करें तो समृद्धि स्वास्तिक ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट लि. 86 करोड़ से ‘विश्रांति ग्रह’ की स्थापना होगी. मालूम हो कि 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. माना जा रहा है कि इसके बाद अयोध्या में पर्यटकों व श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने वाला है. इसको देखते हुए अयोध्या में लोगों के रुकने आदि कि व्यवस्था की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…
LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…
Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…
उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…
Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…