यूटिलिटी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 31 मार्च तक बढ़ाया फेस्टिवल ऑफर, Bank दे रहा ये सुविधाएं

New Delhi: राज्य के स्वामित्व वाले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी खुदरा परिसंपत्ति बुक को बढ़ाने के उद्देश्य से अपने त्योहारी ऑफर को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है. ग्राहक अब बैंक द्वारा दिए जा रहे इस ऑफर का लाभ 31 मार्च तक ले सकेंगे. पहले यह ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक था. ऐसे में इसकी समय सीमा खत्म होने के बाद इसे फिर से बढ़ा दिया गया है.

बैंक दे रहा ये सुविधाएं

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक (रिटेल एसेट) विवेक कुमार ने कहा कि बैंक इस अवधि में ग्राहकों के लिए कम ब्याज दर, ‘प्रोसेसिंग’ शुल्क में छूट और अन्य सुविधाएं दे रहा है. वहीं, सेंट गृह लक्ष्मी योजना और सेंट बिजनेस स्कीम पूरे उद्योग में सबसे कम ब्याज दर की पेशकश कर रही है, जो 8.35 प्रतिशत से शुरू होती है.

प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स के साथ बैठक

पिछले हफ्ते बैंक ने दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स के साथ भी बैठक की थी. इस आयोजन में लगभग 150 प्रत्यक्ष बिक्री एजेंट (डीएसए) और क्षेत्र भर के 50 प्रसिद्ध बिल्डर शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी आज वीरभद्र मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, रंगनाथ रामायण की सुनेंगे चौपाइयां, केरल और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं प्रधानमंत्री

ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना नहीं

विवेक कुमार ने यह भी कहा कि ज्यादातर उत्पादों पर ब्याज दरें चरम पर हैं और आगे बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि देनदारी पक्ष पर दरें भी कमोबेश संतृप्त हैं और तरलता की स्थिति प्रबंधनीय सीमा के भीतर है. सह-ऋण मॉडल पर, उन्होंने कहा कि बैंक ने इसके माध्यम से एक पर्याप्त परिसंपत्ति बही बनाई है.

Rohit Rai

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago