देश

UP Weather : यूपी में जारी है सर्दी का सितम…यूपी के ये जिले सबसे अधिक सर्द, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी है. लोग घरों के अंदर दुबके हुए हैं. सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है. कोहरे और ठंड की मार के बीच बर्फीली हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कड़ाके की ठंड को देखते हुए मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है. तो वहीं मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में मेरठ और मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक ठंडा दिन रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.

तो इसी के साथ ही मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि मुजफ्फरनगर,सहारनपुर, गाजियाबाद, बागपत, बिजनौर, नोएडा, भीमनगर, मुरादाबाद और रामपुर में आज भी घने कोहरा छाया रहेगा. इसी के साथ ही इन शहरों में मौसम विभाग ने शीत दिवस और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं, कांशीराम नगर, फ़र्रुख़ाबाद, एटा, हरदोई, कन्नौज, रामपुर और लखीमपुर खीरी में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तो वहीं मौसम विभाग ने मीडिया को जारी रिपोर्ट में बताया है कि यूपी में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई हैं. प्रदेश में कई स्थानों पर घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है और पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर शीत लहर चलने की सम्भावना जताई है. इसी के साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक इसी तरह कड़ाके की ठंड पड़ने की सम्भावना जताई है. फ़िलहाल न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इसी के साथ ही मौसम विभाग ने ये भी सम्भावना जताई है कि 19 जनवरी तक प्रदेश के लोगों को कोहरा परेशान कर सकता है.

ये भी पढ़ें- ‘धन्नीपुर में मस्जिद की जरूरत नहीं…’ इकबाल अंसारी बोले- पांच एकड़ जमीन पर खेती करें मुस्लिम

जारी हुआ यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी में तापमान को लेकर बताया कि इन दिनों यूपी का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस से 3.6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 7.4 न्यूनतम तापमान रहा तो वहीं मेरठ और मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. साथ ही न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया. तो वहीं मुरादाबाद में 5.4, नजीबाबाद में 4.5, फतेहगढ़ में 4.0, आगरा में 7.2 और चुर्क में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके आलावा मौसम विभाग ने यूपी के अधिकतर हिस्सों में लगातार कोहरे की सम्भावना जताई है. हाथरस, मथुरा, मैनपुरी, आगरा, इटावा, फ़िरोज़ाबाद, जालौन, औरैया, महोबा, झाँसी, कानपुर देहात, हमीरपुर, फ़तेहपुर, बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, लखनऊ, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, बरेली, अमेठी, श्रावस्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, सुल्तानपुर, बलरामपुर, गोंडा के साथ ही वाराणसी और चंदौली में घने कोहरे की सम्भावना जताते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

24 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago