देश

Ayodhya News: रामनगरी में शुरू हुई भव्य दीपोत्सव की तैयारी, इस बार टूटेगा रिकॉर्ड, प्रज्ज्वलित होंगे 21 लाख से अधिक दीप

Ayodhya News: इस बार रामनगरी में भव्य दीपोत्सव को लेकर तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है. इस बार रिकॉर्ड तोड़ दीप प्रज्ज्वलित करने को लेकर तैयारी जारी है.दीपोत्सव में इस बार 21 लाख दीप जलाए जाएंगे. इसको लेकर अभी से राम की पैड़ी पर मार्किंग का काम शुरू कर दिया गया है. 11 नवम्बर को यहां भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा और इस बार विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की योजना बनाई गई है.

शुरू हुआ नाप-जोख

बता दें कि इस बार दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया और जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर अभी से तैयारी शुरू कर दी है और राम की पैड़ी के साथ ही चौधरी चरण सिंह घाट सहित यहां के 51 घाटों की मार्किंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. मालूम हो कि अयोध्या दीपोत्सव का इस बार नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए अवध विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई है. इस पूरे कार्यक्रम को लेकर विवि की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने शुक्रवार को निर्देश दिया तो वहीं दीपोत्सव नोडल अधिकारी ने भौतिक सर्वेक्षण कर घाटों का नाप जोख कराना शुरू करा दिया है. इसी के साथ उन्होंने दोनों स्थलों के पांच भंडार गृह का भी निरीक्षण किया. इनमें दीपोत्सव से संबंधित सामग्री रखी जाएगी. इसी के साथ कुलपति ने भंडार गृह की साफ-सफाई एवं बिजली व्यवस्था दुरस्त रखने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: उद्घाटन से पहले सज रही अयोध्या, बदल रहा रंग-रूप, मठ और मंदिरों में तैयारी तेज, इस दिन तय हुआ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम

11 नवम्बर को मनेगा दीपोत्सव

दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने मीडिया को जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के समन्वय से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 11 नवम्बर को दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम मनाया जाएगा. राम की पैड़ी एवं चौधरी चरण सिंह समेत 51 घाटों का भौतिक सर्वेक्षण का काम तो शुरू ही किया गया है, साथ ही कर्मियों द्वारा मार्किंग भी की जा रही है और नाप जोख का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि सभी घाटों के मार्किंग की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव मो. सहील को सौंपी गई है और एक सप्ताह में मार्किंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

25 हजार वालंटियर्स जलाएंगे 21 लाख से अधिक दीए

दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने दीपोत्सव को लेकर आगे जानकारी दी कि कुलपति द्वारा 21 समितियों का गठन किया गया है. इसी के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है. प्रोफेसर ने बताया कि दोनों स्थलों के घाटों पर विश्वविद्यालय और इससे सम्बद्ध महाविद्यालयों एवं इंटर कालेज के करीब 25 हजार वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे और दीपों को प्रज्ज्वलित करने की जिम्मेदारी उठाएंगे. इन 25 हजार वॉलंटियर्स की मदद से 21 लाख से अधिक दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे और रिकॉर्ड स्थापित किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago