देश

UP News: बच्चों की बल्ले-बल्ले, उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, ये बड़ी वजह आई सामने

UP Schools will Remain Closed: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए इस बार अवकाश को लेकर बल्ले-बल्ले है. त्योहारों में होने वाली छुट्टियों के अलावा भी कई मौकों पर उनको छुट्टियां मिल रही हैं. इस महीने भी यूपी के कुछ जिलों में उनको एक साथ दो दिन का अवकाश मिलने जा रहा है. खबरों के मुताबिक 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के 35 जिलों में अवकाश रहेगा. हालांकि 29 अक्टूबर को रविवार है, लेकिन शनिवार को अवकाश मिलने के कारण दो दिन की लगातार छुट्टी हो गई है. बता दें कि इन तारीखों पर उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन यूपी पीईटी 2023 परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है, यही वजह है कि ये दो दिन बच्चों के लिए स्कूल बंद रहेंगे.

मालूम हो कि यूपी पीईटी एक बड़ी परीक्षा है, जिसमें हर साल लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स शामिल होते हैं. इसीलिए दो दिनों के लिए स्कूलों को बंद रखा है. परीक्षा के लिए इन स्कूलों को सेंटर बनाया गया है. प्रदेश के 35 जिलों के स्कूलों को इसको लेकर दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पीईटी परीक्षा 2023 में इस बार 20 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने जा रहे हैं. परीक्षा का आयोजन दो सेशन में होगा. पहले सेशन के तहत मॉर्निंग सेशन यानी सुबह की पाली में 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच में परीक्षा आयोजित की जाएगी फिर दोपहर के पाली में 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच परीक्षा आयोजित होगी.

ये भी पढ़ें- Noida Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के रनवे का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा, निर्माण कार्य में दिन-रात जुटे हैं 7,200 कर्मचारी

अभ्यर्थियों के लिए जारी हुए ये दिशा-निर्देश

परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए तमाम दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इसी के तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वे अपनी आईडी चेक करने आदि की प्रक्रिया को लेकर किसी तरह की परेशानी में पड़ सकें. इसलिए उनसे अतिरिक्त समय लेकर चलने के निर्देश दिए गए हैं. इसी के साथ ही अपने साथ एडमिशन कार्ड और वैलिड आईडी ले जाने के लिए भी निर्देश दिया गया है. मालूम हो कि यूपीएसएसएससी द्वारा उत्तर प्रदेश प्रिलिमिनेरी एलिजबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया जाता है. इस परीक्षा का आयोजन बहुत सारी सरकारी भर्तियों के लिए किया जाता है. यह सरकारी नौकरी भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण है. सरकारी विभागों की निकलने वाली तमाम नौकरियों के लिए अब पीईटी पास का सर्टिफिकेट मांगा जाता है. अब कई वैकेंसी के लिए पीईटी को अनिवार्य कर दिया गया है और इसी को नौकरी के लिए पहला चरण भी तय किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

5 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

5 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

5 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

6 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

7 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

7 hours ago