Ram Mandir Donation Scam: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्र और चढ़ावे की रकम में हुए महा-घोटाले को लेकर विशेष जांच दल (SIT) ने जो खुलासे किए हैं, उसने पूरी दुनिया के राम भक्तों को झकझोर कर रख दिया है. रामलला के चरणों में आने वाले चढ़ावे पर हाथ साफ करने वाले ये आरोपी किसी आम जेबकतरे की तरह नहीं, बल्कि एक पूरा सिंडिकेट बनाकर डकैती डाल रहे थे.
इस बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है, जिसने देश की राजनीति और धार्मिक गलियारों में भूकंप ला दिया है.
एसआईटी की जांच में सामने आया है कि जब भी रामलला के दान पात्र को खोलकर पैसों की गिनती शुरू होती थी, तो यह गैंग बड़ी चालाकी से सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के सामने अपनी पीठ करके बैठ जाता था. नोटों के बंडल बनाने के दौरान ये लोग बड़ी ही सफाई से 500-500 के नोटों की पूरी गड्डियां अपने मोजों और पैंट के अंदर छिपा लेते थे.
हद तो तब हो गई जब यह पता चला कि चोरी की गई रकम को कुछ देर के लिए मंदिर परिसर के ही बाथरूम में भी छुपाया जाता था. पुलिस ने अब तक आरोपियों के पास से करीब 60 लाख रुपये कैश बरामद कर लिया है.
इस पूरी साजिश का नेटवर्क बेहद मजबूत था. नोटों की यह गिनती सेंट्रल बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी और मंदिर के गणना प्रमुख सुभाष चंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में हो रही थी, जिसकी भूमिका अब पूरी तरह संदिग्ध है. जांच में जिन मुख्य आरोपियों के नाम उजागर हुए हैं, उनमें मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा और चंपत राय का पूर्व ड्राइवर राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू शामिल हैं.
अयोध्या पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 8 नामजद और 1 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. फिलहाल, चंपत राय और गोपाल राव बंद कमरे में कानूनी सलाहकारों के साथ आगे की रणनीति बना रहे हैं, वहीं जांच एजेंसियां फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: बाड़मेर में छह बच्चों की मां के साथ भाग रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन साल से चल रहा था प्रेम संबंध
-भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…