देश

स्वास्तिक, ओम, चक्र, गदा… रामलला की मूर्ति काले रंग की क्यों है? जानें इसकी सभी खासियतें

Ayodhya Ram Mandir Lord Ram Idol all hindu symbol: अयोध्या में कल यानी 22 जनवरी को पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. इससे पहले भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान लगातार किए जा रहे हैं. इस बीच गर्भगृह में भगवान श्री राम की मूर्ति को आसन पर स्थापित कर दिया गया है. ऐसे में आइये एक नजर डाते हैं मूर्ति पर.

भगवान राम की यह बालस्वरूप मूर्ति कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है. इस मूर्ति में भगवान विष्णु के सभी 10 अवतार, एक स्वास्तिक, ओम, चक्र, गदा, एक पैर के पास हनुमान, दूसरे पैर के पास भगवान गरुड़ का चित्रण किया गया है. जानकारी के अनुसार यह भगवान राम की अब तक की सबसे विस्तृत मूर्ति है.

यह भी पढ़ेंः रामलला को चढ़ाया जाएगा 1111 मन लड्डू का भोग, संघ प्रमुख भागवत कर रहे निगरानी

सिर के चारों और हिंदू धर्म के पवित्र चिन्ह

मूर्ति के दोनों ओर भगवान विष्णु के सभी 10 अवतारों को दिखाया गया है. जानकारी के अनुसार मूर्ति पर भगवान विष्णु के कृष्ण, परशुराम, नरसिंह और कल्कि जैसे अवतार भी मूर्ति पर उकेरे गए हैं. वहीं अगर मूर्ति के शीर्ष की ओर देखें तो भगवान रामलला की मूर्ति के सिर के चारों ओर सनातन और हिंदू धर्म के पवित्र चिन्ह दर्शाए गए हैं. इसमें एक स्वास्तिक, एक चक्र, एक गदा, एक ओम चिन्ह, एक शंख है.

मूर्ति के चारों ओर सूर्य का आभामंडल

इतना ही नहीं मूर्ति के चेहरे के चारों ओर सूर्य नारायण का आभामंडल है. मूर्ति के दाहिने हाथ में तीर है और बाएं हाथ में धनुष है. बता दें कि इस मूर्ति का निर्माण मूर्तिकार अरुण योगीराज ने किया है. मूर्ति की लंबाई 51 इंच है. इससे पहले अरुण योगीराज केदारनाथ में आदि शंकराचार्य और दिल्ली में इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की मूर्तियां लगवा चुके हैं.

यह भी पढ़ेंः पहली बार रामसेतु पर प्रधानमंत्री… नरेंद्र मोदी करेंगे अरिचल मुनाई पॉइंट का दौरा, यहीं भगवान राम की शरण में आए थे विभीषण

वहीं मूर्ति का रंग काला रखा गया है क्योंकि काले रंग की मूर्ति की औसत उम्र 100 साल से अधिक होती है. वहीं इस पर रोली, चंदन और अन्य सामग्रियां जो कि हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार मूर्ति पर लगाई जाती है इसका भी मूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

50 seconds ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

15 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

24 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

28 minutes ago