मेहमानों को मिलेगा खास प्रसाद.
Ramlala Guest will Get Special Prasad Box: अयोध्या में आज राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. कुछ ही मिनटों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए मेहमान भी अयोध्या पहुंच चुके हैं. प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए एक खास प्रसाद दिया जाएगा. इसके लिए पूरे 15 हजार पैकेट तैयार किए जा रहे हैं. प्रसाद केे पैकेट में रोली, अक्षत, रक्षा सूत्र, राम दीया, गुड़, रेवड़ी, इलायची दाना और मेवे के बने लड्डू शामिल हैं. प्रसाद की विशेष रूप से पैक किया गया है.
देखें सीधा प्रसारण-
राम मंदिर जन्मभूमि ट्रस्ट की मानें तो ऐसे प्रसाद के 15 हजार पैकेट बनाए गए हैं. प्रसाद को जिस डिब्बे में पैक किया गया है उसका रंग केसरिया है और डिब्बे पर रामजन्म भूमि का लोगो बना है. इसके अलावा डिब्बे पर एक चौपाई भी लिखी हुई है. अतिथियों के इतने शानदार तरीके से प्रसाद की पैकेजिंग लखनऊ के छप्पन भोग की ओर से बनाया गया है. रोली-अक्षत को अलग से पैक किया गया है.
प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले लोगों के लिए कुछ खास नियम बनाए गए हैं. सभी अतिथियों के मोबाइल पर एक क्यूआर कोड न्यास की ओर से भेजा गया है. सुरक्षाकर्मी मोबाइल में आए कोड का मिलान निमंत्रण पत्र पर बने कोड से करेंगे. इसके बाद ही अतिथियों को अंदर प्रवेश दिया जाएगा. एंट्री के बाद अतिथियों के फोन एक जगह पर जमा करा लिए जाएंगे. यानी अतिथि अपना मोबाइल फोन अंदर नहीं ले जा सकेंगे.
बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…
अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…
Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…