देश

Ramlala Pran Pratishtha: PM मोदी और CM योगी पहुंचे राम दरबार, बस खत्म होने वाला है सदियों का इंतजार

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में हिस्सा लेने के लिए मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी पहुंच गए हैं. तो इसी के साथ ही प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्रांगण में पहुंच चुके हैं. इसी के साथ ही RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मंदिर प्रांगण में पहुंच चुके हैं. बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह है. पूरे देश के मंदिरों में उत्सव मनाया जा रहा है. तो वहीं मध्य प्रदेश के ओरछा के राम राजा सरकार मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. मंदिर को फूलों से सजाया गया है और घंटे-घड़ियाल बज रहे हैं तो अयोध्या में एक अलग ही रौनक दिखाई दे रही है.

मालूम हो कि बस कुछ ही मिनट बाद रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा और इसी के साथ ही सदियों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा. तो इसी बीच राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और राजकुमार हिरानी श्री राम मंदिर परिसर पहुंच गए हैं.

देखें सीधा प्रसारण-

अभिनेता जैकी श्रॉफ भी मंदिर प्रांगण में पहुंच चुके हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा, “…भगवान ने हमें यहां बुलाया यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है.” दूसरी ओर LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी राम मंदिर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा, “… दशकों से राम भक्तों ने जो सपना देखा था आज वो सपना पूरा होने जा रहा है… इस इच्छा शक्ति यानी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ढ़ेर सारी बधाई. इस कलयुग में एक नए त्रेतायुग की शुरूआत है.” इसी बीच अभिनेता चिरंजीवी भी अपनी पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचे हैं. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा, “यह हमारे परिवार के लिए ईश्वर द्वारा प्रदान किया गया अवसर है और हम यहां आकर बहुत खुश हैं.”

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: दसों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम का नारा, अयोध्या में रामभक्त बोले सबसे बड़ा श्रीराम का सहारा, जानें क्या है राम मंदिर तक जाने वाली गलियों का हाल

ये भी पहुंचे राम मंदिर

तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम भी पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा, “यह सनातन के शासन और ‘राम राज्य’ की पुनः स्थापना का दिन है. यह दिन सदियों के संघर्ष और हजारों लोगों के बलिदान के बाद आया है…मुझे लगता है कि ऐसा संभव नहीं होता अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न होते . वहीं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, योग गुरु रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, देवकी नन्दन ठाकुर अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंच गए हैं. तो वहीं गायक-संगीतकार शंकर भी पहुंचे हैं. महादेवन ने कहा, “यह हमारे देश के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, कुछ ऐसा जिसकी हम 500 वर्षों से अधिक समय से प्रतीक्षा कर रहे थे. हमें अपने जीवनकाल में यह अनुभव करने का अवसर मिला इसके लिए हम बहुत सौभाग्यशाली हैं.” इसी दौरान पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के साथ ही देश भर के तमाम दिग्गज अयोध्या पहुंच गए हैं और सभी ने स्थान ग्रहण कर लिया है. सभी रामलला को अपलक निहारने के लिए इंतजार कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

7 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

14 minutes ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

14 minutes ago

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

24 minutes ago

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

29 minutes ago

अहमदाबाद में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और साइबर क्राइम पर मंथन

Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…

34 minutes ago