Ram Mandir Pran Pratishtha
Ram Mandir Pran Pratishtha : 500 साल के इंतजार के बाद आखिरकार आज भगवन राम अपने भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं. इस भव्य त्यौहार के लिए अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से सजाया गया है. आज के दिन भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्साह का माहौल है. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनियाभर के मंदिरों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. अमेरिका, कनाडा, दुबई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड समेत कई देशों में सुंदरकाण्ड और रामचरित मानस का पाठ हो रहा है.
अब कुछ ही समय में भगवन राम अपने स्थान पर विराजमान होने वाले है. ऐसे में हर तरफ जश्न का माहौल है. दुनियाभर के लोग रामभक्ति में डूबे हुए हैं. जहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर’ के मेम्बर्स ने बीते दिन रविवार को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लड्डू बांटे थे वहीं अब टाइम्स स्क्वायर पूरी तरह से जश्न में डूबा हुआ नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर एक बाद एक वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं, जिसमें टाइम्स स्क्वायर राम भक्ति में दिखाई दे रहा है. दरअसल, इस समय पर टाइम्स स्क्वायर पर अलग-अलग राम भजन चल रहे हैं, जिन्हें हर कोई सुन रहा है और भक्ति में डूब रहा है .
देखें सीधा प्रसारण-
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आज के दिन शुभ मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का रहेगा. इस दौरान ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. उसके बाद रामलला की आरती किए जाने के दौरान पूरी रामनगरी घंटियों की ध्वनि से गूंज उठेगी.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…
अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…
Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…
1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…