फोटो-सोशल मीडिया
Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर केवल राम भक्त हिंदू ही नहीं बल्कि तमाम मुस्लिम लोगों में भी खुशी का माहौल है. राम मंदिर को लेकर ताजा बयान राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में वादी रहे इकबाल अंसारी की ओर से सामने आ रहा है. बता दें कि बाबरी विध्वंस को लेकर भले ही कानूनी दांव पेंच उन्होंने चले लेकिन नौ नवंबर 2019 को जब राम मंदिर के हक में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो उन्होंने इसका खुले दिल से स्वागत किया.
इस सम्बंध में वह कई बार अपनी खुशी जाहिर कर चुके हैं तो वहीं निर्माणाधीन राममंदिर को लेकर भी वह काफी खुश हैं और उन्होंने कहा है कि, उनको भी राम मंदिर उद्घाटन का न्योता मिला है और वह भी जाएंगे. इसी बीच धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद को लेकर भी उन्होंने बयान दिया है.
बता दें कि जहां एक ओर राम मंदिर निर्माण को लेकर इकबाल अंसारी खुश हैं तो वहीं धन्नीपुर में मस्जिद के लिए दी गई जमीन खेती करने और उपजे अनाज को हिंदू-मुसलमानों में बराबर बांट कर खाने की वकालत की है. इस सम्बंध में उन्होंने मीडिया से जो बात की है वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. धन्नीपुर की प्रस्तावित मस्जिद का काम कब शुरू होगा, के सवाल पर उन्होंने मीडिया को जवाब दिया कि, मैं आज नहीं बहुत दिन से कह रहा हूं कि कोई मुसलमान यह नहीं पूछ रहा है कि वहां मस्जिद बनी कि नहीं बनी?
फिर, उस बारे में तो इतना ही कहूंगा कि अब वहां मस्जिद की जरूरत भी नहीं है. इसी के साथ ही उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि, जो जमीन मिली है, पाँच एकड़, जफर भाई को चाहिये, उसमें खेती करें. जो अनाज पैदा हो उसे हिंदू मुसलमानों में बांटें.
इकबाल अंसारी ने कहा कि, धन्नीपुर वाली मस्जिद के ट्रस्टी जफर फारूकी हैं. वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं. वो, चाहे बनाए या ना बनाए. अब मुसलमान उसको पूछता भी नहीं. सरकार ने जमीन दे दी है. मुसलमानों को कोई शिकायत नहीं. इसी के साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, “मै उसमें कुछ भी नहीं हूँ. इस विवाद में मैं पड़ना भी नहीं चाहता.
इसी के साथ ही राम मंदिर निर्माण व प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर इकबाल अंसारी ने कहा कि, “सवाल हमारे यहां अयोध्या का है. अच्छी बात है. मंदिर बनकर तैयार है. पूजा पाठ होने जा रहा है. देश विदेश के लोग आ रहे हैं. सबका साथ सबका सम्मान होना चाहिए. हमें भी आमंत्रण मिला है और हम जाएंगे भी. इसमें रिश्तेदार और पास पड़ोस का कोई लेना देना नहीं. अकेले हमको निमंत्रण मिला है. हम अकेले जाएंगे. इसी के साथ कहा कि, अब अयोध्या में मंदिर के साथ ही अयोध्या का भी विकास हो रहा है.
यह भी पढ़ेंः गुजरात से रामनगरी पहुंचे माता शबरी के वंशज, रामलला को उपहार में देंगे ये अनोखी चीजें
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…