देश

500 वर्षों के धैर्य, संयम और संघर्ष के बाद राम मंदिर हर दृष्टि से सदी की सबसे अनूठी संरचना- BJP विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

Ayodhya Ram Mandir: सोमवार को देश ही क्या पूरा विश्व राम नाम की धुन में रमा दिखाई दिया। पूरे देश में उत्सव का माहौल ऐसा लगा मानो कलियुग में त्रेतायुग का आगमन हो चूका हो, ठीक वैसे ही जब प्रभु श्री राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। अयोध्या धाम में जहां एक तरफ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा भारत राममय था तो वहीँ दूसरी ओर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी करीब 30 से अधिक मंदिरों और कार्यक्रमों में पहुँच कर क्षेत्रवासियों के साथ इस अलौकिक पलों के सहभागी बनें।

सरोजनीनगर में चहुँओर बस राम-राम की गूंज थी। गली, कस्बा, मोहल्लों के मंदिरों में साज-सजावट, भंडारा समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हर किसी की पलकें राम लला के स्वागत में बिछी दिखाई दीं। बिना किसी त्योहार के ऐसा भव्य नजारा शायद ही किसी ने देखा हो। दरहसल, अयोध्या में हो रहे ऐतिहासिक एवं भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भंडारा, कंबल वितरण व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से प्रारंभ हुए कार्यक्रमों में विधायक के साथ सैकड़ों लोगों की भीड़ पद यात्रा करते हुए 30 से अधिक स्थानों पर पहुंची, कड़ाके की ठंड में भी पैदल इतनी दूर चलते हुए लोग बिलकुल भी थके नहीं दिखाई दिए बल्कि जय श्री राम के साथ सभी का उत्साह बढ़ता चला गया।

महा प्रण से प्राण प्रतिष्ठा तक दुनिया का सबसे बड़ा प्रयास

सर्वप्रथम विधायक डॉ सिंह के साथ हजारों की तादात में क्षेत्रीय लोगों और भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं नें हरौनी स्थित प्राचीन झाड़ेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर बडे़ पर्दे पर हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण देखा। 500 वर्षों के बाद इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बन सजीव प्रसारण देख विधायक के साथ सभी लोग भावुक हो गए तथा आसमान जय श्री राम के नारे से गूंज उठा। इसके उपरांत प्राचीन झाड़ेश्वर महादेव मंदिर का 75 लाख रुपए के लागत से हो रहे सौंदर्यीकरण के काम का निरीक्षण भी किया।

डॉ. सिंह ने कहा कि जो भगवान राम कण- कण में विराजमान हैं, सनातन धर्म के सभी 16 संस्कारों में विराजमान हैं, उन्हें अपने भवन में विराजमान होने के लिए कई शताब्दियों तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। राम मंदिर के बारे में बताते हुए सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि नागर शैली में निर्मित राम मन्दिर वैज्ञानिक और धार्मिक हर दृष्टि से इस सदी की सबसे अनूठी संरचना है, मंदिर को इस तरह बनाया और सहायक उपकरणों के साथ व्यवस्थित किया गया है कि राम नवमी वाले दिन सूर्य की किरणें सीधा प्रभु के मस्तक तक पहुंचेंगी।

 

मोदी योगी के कारण ही संभव हो सका प्राण प्रतिष्ठा का ऐसा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के बारे में बताते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि मोदी का उपवास भले ही 11 दिन का हो लेकिन तपस्या बरसों की है। मोदी योगी के कारण ही आज का कार्यक्रम भव्यतम आकार ले सका, वर्षों की प्रतीक्षा, संघर्ष और बलिदान को मूर्त रूप मिला, राम मंदिर सदियों के धैर्य की धरोहर है। विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने आगे कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अपने महल लौटे हैं, आज तीनों लोक, चौदह भुवन आनंदित है। विधायक ने सनातन धर्म की भाव भक्ति का जिक्र करते हुए बताया कि मंदिर निर्माण के लिए 900 करोड़ का लक्ष्य था परन्तु 3200 करोड़ रुपये जमा हुए, यह रामभक्तों के समर्पण भाव दिखाता है।

विधायक के साथ हजारों लोगों नें परवर पश्चिम स्थित श्री महादेव जलाशय नाथ शिवधाम महादेवन, बिजनौर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर, बिजनौर स्थित सैनिक इंक्लेव कॉलोनी, सुलभ आवास, रेजिडेंट वेलफेयर, पार्क नंबर-7 मौरंगमंडी रोड, जलवायु विहार, ट्रांसपोर्ट नगर पर धार्मिक कार्यक्रम, एल्डिको उद्यान-2 शिव मंदिर का फिता काटकर उद्घाटन किया, कृष्णलोक कॉलोनी स्थित रामवाटिका मंदिर में दर्शन, पूजन, हवन सहित मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 51,000 रूपए प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया, आजाद नगर स्थित सत्यम, शिवम, सुन्दरम मंदिर में दर्शन-पूजन और बेंती स्थित शिव शक्ति मंदिर में आराध्य देवों के साथ इन सभी स्थलों पर दर्शन, पूजन एवं कार्यक्रम सहभागिता की। सुलभ आवास, रेजिडेंट वेलफेयर में विधायक नें पार्क के सौन्दर्यिकरण के लिए विधायक निधि से 5 लाख तथा ओपन जिम लगवाने और कम्युनिटी सेंटर बनवाने का आश्वासन दिया। इस विशाल पद यात्रा का अंत बंगला बाजार स्थित माँ चन्द्रिका देवी मंदिर में दर्शन पूजन कर किया गया।

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago