खेल

IND vs ENG: पहले दो टेस्ट मैच से विराट कोहली बाहर, एक जगह के लिए ये 2 खिलाड़ी हैं प्रबल दावेदा!

Virat Kohli Replacement India vs England: हैदराबाद में 25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. पहले टेस्ट मैच से तीन दिन पहले टीम इंडिया को उस समय बड़ा झटका लगा, जब विराट कोहली ने पहले दो टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया. विराट के नाम वापस लेने के बाद से बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि उनकी जगह पर कौन टीम इंडिया में शामिल होगा. हालांकि, बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है लेकिन मौजूदा स्कॉड के मुताबिक इस जगह पर दो प्रबल दावेदार हैं.

कौन लेगा किंग कोहली की जगह?

भारतीय टेस्ट टीम के हिसाब से देखें तो विराट कोहली की जगह नंबर चार पर है. टेस्ट मैच में वह इसी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं. लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में टीम के अंदर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो उनकी जगह ले सकते हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि विराट की अनुपस्थिति में केएल राहुल नंबर चार पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. अब टीम के अंदर छठे बल्लेबाज को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. तो इस पोजीशन पर विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत और ध्रुव जुरेल के बीच होड़ लगी है.

क्या ध्रुव जुरेल कर पाएंगे डेब्यू?

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भारतीय टीम में पहली बार चुना गया है. अब वह डेब्यू कब कर पाते हैं, यह देखना होगा. उन्हें पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम में चुना गया है. विराट कोहली के टीम से बाहर जाने के बाद उनके लिए एक मौका बनता दिख रहा है. हालांकि, विकेटकीपिंग में ध्रुव जुरेल या केएस भरत में से किसी एक को ही प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. इधर, इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच हाल में हुए मैचों पर गौर करें तो पता चलता है कि श्रीकर भरत ने शतकीय पारी खेलकर अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. अब देखना होगा कि इन दोनों में से किसे प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago