देश

Ramlala Virajman: रामलला के आभूषणों में इन रत्नों का किया गया है इस्तेमाल, जानें कितने महंगे हैं ये

Ramlala Pran Pratishtha: भगवान राम की नगरी अयोध्या के साथ ही पूरे देश में आज दीवाली सा उत्सव मनाया जा रहा है. आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई है और 500 सालों का इंतजार खत्म हो गया है. रामलला टाट से भव्य राम मंदिर में विराजमान हो चुके हैं. रामलला की श्यामल मूर्ति देखते ही बन रही है. आंखें तो मानों बातें कर रही हैं तो वहीं उनकी छवि पांच साल से बच्चे की तरह लग रही है. उनके घुंघराले बाल भक्तों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं तो वहीं उनके आभूषण लोगों को खूब भा रहे हैं. बताया जा रहा है कि, रामलला के आभूषण को बेशकीमती रत्नों से बनाए गए हैं. अगर रामलला की मूर्ति को सजाने के लिए बेहद शानदार आभूषणों का इस्तेमाल किया गया है. इसमें मुकुट, कुंडल और गले का हार प्रमुख रूप से राम भक्तों के आकर्षण का केंद्र है.

जहां एक ओर रामलला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो चुका है. तो वहीं अब राम भक्तों के सामने आई रामलला की नई मूर्ति भक्तों का मन मोह रही है. तो दूसरी ओर भक्तों में रामलला के आभूषणों में किस तरह के रत्न का इस्तेमाल हुआ है और वह कीतना कीमती है, इसको जानने के लिए जिज्ञासा लगातार बनी हुई है. जो आइए जानते हैं कि, रामलला के इन आभूषणों को बनाने में किन रत्नों का इस्तेमाल किया गया है और बाजार में इन रत्नों की कीमत कितनी है.

ये भी पढ़ें- Ramlala Pran Pratishtha: प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को वितरित किया गया ये खास प्रसाद, 15 हजार डिब्बे में रखी गई थीं ये 7 चीजें, दुकान वाले ने नहीं लिया पेमेंट

इन रत्नों का किया गया है इस्तेमाल

जब भक्त भगवान राम की मूर्ति को ध्यान से देखते हैं तो ये साफ दिखाई देता है कि उनको सिर से लेकर पांव तक बेहद शानदार आभूषणों से सजाया गया है. रामलला के सिर पर जो सोने और हीरे से बना मुकुट है उसके बीच में एक पन्ना रत्न का इस्तेमाल किया गया है. तो इसी के साथ ही श्रीराम के माथे पर जो तिलक है उसे हीरे और माणिक्य से बनाया गया है. जबकि कानों के जो कुंडल हैं उनमें मोती, पन्ना और माणिक्य का इस्तेमाल किया गया है. तो इसी के साथ ही गले के हार में भी पन्ना, माणिक्य, मोती और हीरे का इस्तेमाल खूब किया गया है. साथ ही कई और आभूषणों से भी भगवान श्रीराम को सजाया गया है.

ये है कीमत

अगर सोशल मीडिया GemPundit वेबसाइट की मानें तो 1.03 कैरेट पन्ना की कीमत 71,900 बताई गई है. तो दूसरी ओर 1.21 कैरेट माणिक्य की कीमत 14,600 बताई गई है. इसके अलावा हीरे की कीमत MyRatna वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, एक कैरेट हीरे की कीमत ढाई लाख से 20 लाख के बीच हो सकती है. तो कुछ हीरों की कीमत इससे भी अधिक हो सकती है. इसी के साथ ही मोती की अगर बात करें तो इनकी कीमत 10 हजार से एक लाख रुपये तक होती है. जबकि, कुछ मोतियों की कीमत इससे भी ज्यादा होती है. इस हिसाब से कहा जाए तो से रामलला की मूर्ति को करोड़ों रुपये के आभूषणों से सजाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

22 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

51 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago