देश

पीएम मोदी ने जोड़े हाथ, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर लहराई धर्म ध्वजा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा माहौल

Ram Mandir Dharma Dhawaja: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर सोमवार को ऐतिहासिक पल देखने को मिला. वैदिक मंत्रोच्चार और “जय श्रीराम” के नारों की गूंज के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई. जैसे ही भगवा ध्वजा हवा में लहराया, पीएम मोदी ने आसमान की ओर देखा और दोनों हाथ जोड़कर ध्वजा को नमन किया. इस मौके पर उनके साथ RSS प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

धर्म ध्वजा की खासियत

यह धर्म ध्वजा 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा समकोण त्रिभुजाकार झंडा है. इसमें एक चमकता हुआ सूर्य बना है, जो भगवान श्रीराम की तेजस्विता और वीरता का प्रतीक है. इसके अलावा झंडे पर ‘ॐ’ का चिन्ह और कोविदार वृक्ष की आकृति भी अंकित है. केसरिया रंग का यह ध्वज भारतीय संस्कृति और राम राज्य के आदर्शों को दर्शाता है.

भक्तों की खुशी

जैसे ही मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज लहराया, भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लोग जय श्रीराम के नारों के साथ झूम उठे. यह ध्वज मंदिर निर्माण के पूर्ण होने का प्रतीक माना जा रहा है. पारंपरिक उत्तर भारतीय नागर शैली में बने मंदिर के शिखर पर फहराया गया यह ध्वज गरिमा, एकता और सांस्कृतिक निरंतरता का संदेश देता है.

ये भी पढ़ें-अयोध्या में ऐतिहासिक क्षण! पहुंचते ही क्या बोले पीएम मोदी? मुहूर्त में होगा ‘ध्वजारोहण’

ऐतिहासिक पल

ध्वजारोहण का यह क्षण अयोध्या के इतिहास में दर्ज हो गया. मंदिर परिसर में मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो उठा. पीएम मोदी और मोहन भागवत द्वारा किया गया यह ध्वजारोहण न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि यह राम राज्य के आदर्शों को जीवित रखने का संकल्प भी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago