फोटो-सोशल मीडिया
PM Modi Ayodhya Visit: शनिवार यानी आज (30 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) अयोध्या दौरे पर पहुंच रहे हैं. इस मौके पर वह महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. साथ ही करोड़ों की सौग़ात देंगे. इस खास मौके के लिए भगवान राम की नगरी आध्यात्मिक रूप से सज-धज कर तैयार हो गई है. तो इसी के साथ ही अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर भी तैयारी जोरों पर है. इसी बीच बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की है और कहा है कि ये सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं. हम भी फूलों से उनका स्वागत करेंगे. बता दें कि राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर 22 जनवरी को भी पीएम मोदी अयोध्या में रहेंगे और उनके हाथों से ही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी.
बता दें कि हाल ही में अंसारी ने राम मंदिर और अयोध्या के विकास को लेकर भी बयान दिया था और अयोध्या के विकास को लेकर भाजपा की प्रशंसा की थी. इसी के साथ ये भी कहा था कि वह इस बात से खुश हैं कि राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या में भी तेजी से विकास हो रहा है. तो वहीं पीएम मोदी के अयोध्या दौरे से पहले सामने आया इकबाल अंसारी का बयान खासा अहम माना जा रहा है. इक़बाल अंसारी ने कहा है, अयोध्या का सौभाग्य कि प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं और अयोध्या को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, सड़कें और पुल देने के साथ ही कई तरह की सौगात देने वाले हैं. अयोध्या का विकास हो रहा है. आज जो अयोध्या की ख़ूबसूरती है, वो सबके सामने है. पीएम मोदी आज अयोध्या में खुद विराजमान हैं, ये अयोध्यावालों की तकदीर है कि इतनी परियोजनाओं की सौगात पीएम देंगे.
बता दें कि इक़बाल अंसारी अयोध्या रामजन्मभूमि और मस्जिद विवाद में बाबरी के पक्षकार रहे हैं और सालों तक उन्होंने कोर्ट में इसकी लड़ाई लड़ी थी, लेकिन फैसला राम मंदिर के हक में आया था. फिलहाल वह अयोध्या के विकास को लेकर खुश हैं और अपने ताजा बयान में कहा है कि ‘आज अयोध्या इतनी सजी हुई हैं कि देश विदेश से लोग यहां आ रहे हैं. अयोध्या की जो ख़ूबसूरती थी वो आज दिखाई दे रही है पीएम मोदी यहाँ आ रहे हैं. हम भी फूल मालाओं से उनका स्वागत करेंगे. इसी के साथ कहा कि वह हमारे घर के सामने से गुजरेंगे. हमारा भी सौभाग्य हैं कि पीएम मोदी का स्वागत हम भी करेंगे और लोगों से भी आह्वान करते हैं कि लोग यहां आएं और स्वागत करें. इसी के साथ उन्होंने पीएम की तारीफ करते हुए कहा कि, पीएम मोदी को बधाई देने के लिए अयोध्या के लोग तैयार हैं कि आज कई सौ करोड़ों रुपये का काम अयोध्या में दिखाई दे रहा है. यहां, एयरपोर्ट हैं, रेलवे स्टेशन हैं, पुल है, कुंड हैं, सड़क हैं, मंदिर का गेट हैं. साथ ही अंसारी ने कहा कि, हम उनका भी स्वागत करते हैं कि वो यहां आएं. जितना काम हुआ है वो ख़ुद देखें.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…