राम मंदिर पर हमले के इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Ram Mandir: गणतंत्र दिवस (Republic Day) से पहले देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. राजधानी दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं. इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. खुफिया एजेंसियों को राम मंदिर पर आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं. इस इनपुट के बाद यूपी पुलिस अलर्ट हो गई है.
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अयोध्या में आत्मघाती हमले का प्लान बना रहा है. इनपुट के मुताबिक, आतंकी नेपाल के रास्ते अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर पर हमले की साजिश रच रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, आतंकियों के बीच हुई बातचीत को खुफिया एजेंसियों द्वारा इंटरसेप्ट किया गया है.
इसके जरिए पता चला है कि आतंकी नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होकर अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं. इसके बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही यूपी पुलिस ने राम मंदिर परिसर की सुरक्षा को और बढ़ा दिया है. मंदिर के आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
अयोध्या के प्रमुख मंदिरों समेत रामलला की तरफ जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की चेकिंग भी बढ़ा दी गई है. अयोध्या में प्रवेश करने वालों को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही दाखिल होने दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Allahabad High Court: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कोरोना काल में जमा बच्चों की स्कूल फीस का 15 प्रतिशत माफ
खुफिया इनपुट के मुताबिक, अयोध्या स्थित राम मंदिर में आतंकी फिदायीन हमला कर सकते हैं. आतंकी नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होकर गोरखपुर होते हुए अयोध्या पहुंच सकते हैं. कुछ दिनों पहले ही खुफिया एजेंसियों ने एक रिपोर्ट तैयार की थी. इसके मुताबिक, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-पंजाब समेत देश के कई राज्यों में आतंकी हमले का इनपुट मिला था. अब आतंकियों की बातचीत इंटरसेप्ट होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
MPNRC donkey nursing registration certificate: मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने जारी किया 'DONKEY MPNRC' के…
भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…
भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…
वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…
Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…
बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…