Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ayodhya: राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश, जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया प्लान, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ram Mandir: खुफिया इनपुट के बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को आगाह कर दिया गया है. साथ ही यूपी पुलिस ने राम मंदिर परिसर की सुरक्षा को और बढ़ा दिया है.

ayodhya, Ram Mandir

राम मंदिर पर हमले के इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ram Mandir: गणतंत्र दिवस (Republic Day) से पहले देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. राजधानी दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं. इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर (Ram Mandir) को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. खुफिया एजेंसियों को राम मंदिर पर आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं. इस इनपुट के बाद यूपी पुलिस अलर्ट हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अयोध्या में आत्मघाती हमले का प्लान बना रहा है. इनपुट के मुताबिक, आतंकी नेपाल के रास्ते अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर पर हमले की साजिश रच रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, आतंकियों के बीच हुई बातचीत को खुफिया एजेंसियों द्वारा इंटरसेप्ट किया गया है.

अयोध्या में सुरक्षा बढ़ाई गई

इसके जरिए पता चला है कि आतंकी नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होकर अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं. इसके बाद केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही यूपी पुलिस ने राम मंदिर परिसर की सुरक्षा को और बढ़ा दिया है. मंदिर के आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

अयोध्या के प्रमुख मंदिरों समेत रामलला की तरफ जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की चेकिंग भी बढ़ा दी गई है. अयोध्या में प्रवेश करने वालों को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही दाखिल होने दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Allahabad High Court: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कोरोना काल में जमा बच्चों की स्कूल फीस का 15 प्रतिशत माफ

फिदायीन हमले की फिराक में आतंकी

खुफिया इनपुट के मुताबिक, अयोध्या स्थित राम मंदिर में आतंकी फिदायीन हमला कर सकते हैं. आतंकी नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल होकर गोरखपुर होते हुए अयोध्या पहुंच सकते हैं. कुछ दिनों पहले ही खुफिया एजेंसियों ने एक रिपोर्ट तैयार की थी. इसके मुताबिक, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-पंजाब समेत देश के कई राज्यों में आतंकी हमले का इनपुट मिला था. अब आतंकियों की बातचीत इंटरसेप्ट होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और ज्यादा सतर्क हो गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital