देश

B20 Summit: “भारत से जैसी मजबूत दोस्ती रखेंगे आपकी अर्थव्यवस्था उतनी समृद्ध होगी”, पढ़ें पीएम मोदी की 5 बड़ी बातें

B20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में बी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया. B20 के बिजनेस फोरम का तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन आज शाम को समाप्त हो जाएगा. बिजनेस 20 शिखर सम्मेलन वैश्विक व्यापार समुदाय की ओर से आधिकारिक संवाद के लिए आयोजित किया जाता है. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “आप भारत के साथ जितनी मजबूत दोस्ती रखेंगे, आपकी अर्थव्यवस्था उतनी ही समृद्ध होगी. भारत उन देशों के बीच आपसी विश्वास का निर्माण कर रहा है जो कोविड महामारी के दौरान नष्ट हो गए थे.

कोविड के दौरान भारत ने 150 से ज्यादा देशों को दवाएं मुहैया कराईं: पीएम मोदी

B20 बिजनेस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा, ” 2-3 साल पहले हम सबसे बड़ी महामारी से गुजर रहे थे. इस महामारी ने हर देश, समाज, बिजनेस सेक्टर और कॉरपोरेट इकाई को एक सबक दिया, सबक यह दिया है कि हमें सबसे ज़्यादा आपसी विश्वास पर निवेश करने की ज़रूरत है. भारत ने महामारी के दौरान दुनिया पर भरोसा दिखाया. कोविड के दौरान भारत ने 150 से ज्यादा देशों को दवाएं मुहैया कराईं. उन्होंने कहा, “यह उत्सव भारत के विकास को गति देने के लिए है. यह उत्सव नवप्रवर्तन के बारे में है। यह उत्सव अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की मदद से स्थिरता और समानता लाने के बारे में है.

यह भी पढ़ें: Mahua Moitra On BJP: अडानी को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट देकर चांद पर फ्लैट बनवाएंगे पीएम मोदी, मुसलमानों की होगी नो एंट्री, महुआ मोइत्रा का तंज

“भारत में 23 अगस्त से शुरू हो गया त्योहारों का सीजन”

पीएम ने कहा, ” इस बार भारत में त्योहारों का सीजन 23 अगस्त से शुरू हो गया है. यह जश्न चंद्रमा पर चंद्रयान के पहुंचने का है. भारत के चंद्र मिशन की सफलता में ISRO ने अहम भूमिका निभाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सर्कुलर इकोनॉमी में बहुत बड़ी संभावनाएं हैं. कहा कि वह भारत में ग्रीन एनर्जी पर काफी ज्यादा जोर दे रहे हैं. इसका प्रयास किया जा रहा है कि सोलर एनर्जी के क्षेत्र में जो सफलता भारत को मिली है. इसको ग्रीन हाइड्रोजन के सेक्टर में भी दोहराया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

7 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

8 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

8 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

8 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

8 hours ago