Sawan 8th Somwar 2023: भगवान शिव को प्रिय सावन माह में सोमवार के दिन का विशेष महत्व है. 4 जुलाई से शुरु सावन माह में अब तक 7 सोमवार बीत चुके हैं. वहीं 8वां और सावन का अंतिम सोमवार 28 अगस्त को पड़ रहा है. शुक्ल पक्ष में पड़ रहे सावन के 8वें सोमवार पर धार्मिक दृष्टि से खास माने जाने वाले कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस दिन भगवान शिव की पूरे विधि विधान से पूजा करने पर कई गुना अधिक लाभ प्राप्त होता है.
सावन के आठवें सोमवार पर शुभ मुहूर्त
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार 28 अगस्त को सावन का आठवां सोमवार पड़ रहा है. इस दिन शाम को 06 बजकर 22 मिनट तक सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरु हो जाएगी. ऐसे में इस दिन सुबह से ही व्रत और पूजा पाठ का आरंभ किया जा सकता है.
इस दिन शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 9 मिनट से शुरु हो जाएगा और यह दोपहर के 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. वहीं सोमवार के दिन प्रदोष काल मुहूर्त शाम 06 बजकर 48 मिनट से लेकर रात के 09 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.
सोमवार के दिन इन उपायों से होगी तरक्की
सावन के सोमवार पर सफेद रंग की चीजों का दान करना बेहद ही शुभ माना गया है. अपनी क्षमता अनुसार इस दिन दूध, दही, चावल, आटा और सफेद वस्त्र का दान करना उत्तम माना जाता है. इससे करियर से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं. वहीं इस दिन नौकरी में तरक्की के लिए रामायण के अयोध्या काण्ड का पाठ करना चाहिए. माना जाता है कि इससे नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलते हैं. वहीं इस दिन ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करना विशेष तौर पर फलदायी है.
इसे भी पढ़ें: September 2023 Festival List: सितंबर महीने में जन्माष्टमी से लेकर ऋषि पंचमी तक पड़ रहे हैं ये व्रत और त्योहार
रुद्राभिषेक से मिलेगी शिव जी की कृपा
सावन सोमवार के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. इसके अलावा इस दिन शिवलिंग पर बेर का फल, धतूरा, बेलपत्र और भांग का पत्ता जरूर चढ़ाएं.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…