देश

Rajsthan Chief Minister: सीएम पद की रेस से बाहर हुए बाबा बालकनाथ? X पर पोस्ट के जरिए दिया बड़ा बयान

Rajsthan Politics: राजस्थान विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद अब बीजेपी सीएम पद के लिए चेहरे पर मंथन कर रही है. जिसमें कजई चेहरों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अलावा बाबा बालकनाथ समेत कई नामों पर चर्चाएं हो रही हैं. इसी बीच बाबा बालकनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करके अपने नाम चल रहे कयासों को विराम देने की कोशिश की है. बीजेपी विधायक बालकनाथ ने कहा है कि सीएम पद के लिए उनके नाम को उछाला जा रहा है. इसे नजरअंदाज करें.

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

बाबा बालकनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता-जनार्धन ने पहली बार सांसद व विधायक बना कर राष्ट्रसेवा का अवसर दिय. चुनाव परिणाम आने के बाद से मीडिया व सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नज़र अंदाज़ करें. मुझे अभी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है.” बाबा बालकनाथ की इस पोस्ट के बाद उनके समर्थकों में मायूसी छा गई है. हालांकि इस पोस्ट से सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि सीएम पद की रेस से बाहर होने के बाद ऐसा बयान दिया गया है.

तिजारा सीट से विधायक चुने गए बालकनाथ

बाबा बालकनाथ ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अलवर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे. जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी. इस बार बीजेपी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में तिजारा सीट से उम्मीदवार बनाया था. जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान को शिकस्त देकर जीत हासिल की है. विधायक बनने के बाद बालकनाथ ने सांसदी से इस्तीफा दे दिया है. बाबा बालकनाथ के चुनाव जीतने के बाद उनकी हिंदुत्व वाली छवि को देखते हुए सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई थी कि बीजेपी उन्हें सीएम बना सकती है. बालकनाथ भी उसी उसी नाथ संप्रदाय से आते हैं, जिस संप्रदाय से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हैं.

यह भी पढ़ें- MP Politics: भोपाल में सोमवार शाम 4 बजे होगी BJP विधायक दल की बैठक, सीएम को लेकर हो सकता है ऐलान

मस्तनाथ मठ के महंत हैं बाबा बालकनाथ

बाबा बालकनाथ रोहतक के मस्तनाथ मठ के महंत हैं. 29 जुलाई 2016 को मठ के महंत चांदनाथ ने एक समारोह के दौरान बालकनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था. राजस्थान की जनता उन्हें राजस्थान का योग कहकर भी संबोधित करती है. बालकनाथ की छवि फायर ब्रांड नेता के तौर पर है. उन्होंने चुनाव के दौरान बुल्डोजर से प्रचार किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

4 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

13 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

25 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: बीजेपी नेता करनैल सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की रिवीजन याचिका

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…

33 minutes ago

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

52 minutes ago